24 घण्टे ऑनलाइन

त्योहारों के बाद खाना है कुछ लाइट तो बनाएं ये मजेदार डिश

किसी भी त्योहार के अगले दिन हमेशा हल्का खाने का मन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार में घर में इतने व्यंजन बने होते हैं कि लोग पेट भरकर खा लेते हैं। ऐसे में अगले दिन हल्का भोजन करने से पेट को भी थोड़ा आराम मिल जाएगा।…

24GhanteOnline
October 21, 2025
3 min read

किसी भी त्योहार के अगले दिन हमेशा हल्का खाने का मन होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्योहार में घर में इतने व्यंजन बने होते हैं कि लोग पेट भरकर खा लेते हैं। ऐसे में अगले दिन हल्का भोजन करने से पेट को भी थोड़ा आराम मिल जाएगा। अगर आप कम तेल का और हेल्दी ब्रेकफास्ट करना चाहते हैं तो उपमा (Upma) आपको लिए बेस्ट है। उपमे में तेल का कम इस्तेमाल होता है। इसके साथ ही इसमें कई चीजें पड़ती है जिससे ये हेल्दी भी हो जाता है। जानिए उपमा बनाने का परफेक्ट तरीका...

उपमा (Upma) बनाने के लिए जरूरी चीजें



  • सूजी

  • हरी मटर उबली हुई

  • टमाटर

  • प्याज

  • मूंगफली

  • चना दाल

  • राई

  • हरी मिर्च

  • धनिया की पत्ती

  • नमक

  • रिफाइंड


बनाने की विधि- सबसे पहले जितने लोगों के लिए उपमा (Upma) बनाना है उतनी सूजी किसी बर्तन में निकाल लें। यहां पर हमनें एक कटोरी सूजी ली है। अब कढ़ाई को धीमी आंच पर रखें और सूजी को उसमें डाल दें। सूजी को आपको बिना तेल के थोड़ा रोस्ट करना है। इस बात का ध्यान रखें कि सूजी को कढ़ाई में डालने के बाद लगातार कंछुली से चलाते रहे वरना वो नीचे से लग जाएगी। सूजी को हल्का सा गुलाबी करना है पूरा रोस्ट नहीं करना। अब गैस बंद कर सूजी को बहार निकाल लें।

अब इसी कढ़ाई में दो चम्मच रिफाइंड डालिए। तेल के गर्म होते ही उसमें थोड़ा सी चने की दाल दालें। चने की दाल के हल्का भुनते ही उसमें मूंगफली के दाने डाल दें। जब ये सुनहरे हो जाए तो इसमें आधा चम्मच राई, करी पत्ता, हरी मिर्च महीन कटी हुई डालकर फिर से चलाएं। अब छोटा कटा हुआ प्याज, उबली हुई हरी मटर और बारीक कटा टमाटर डालें। इन्हें अच्छे से भूनिए। भूनने के बाद इसमें दो कप पानी डालें। जितनी आपने सूजी ली हो उसका दोगुना पानी डालते हैं। यहां पर हमने एक कटोरी सूजी ली थी तो दो कटोरी पानी डाला है।

पानी के बाद इसमें ऊपर से हरी धनिया और स्वादानुसार नमक डालें। पानी में खौल आते ही नींबू का थोड़ा रस डालें। इसके बाद जो सूजी आपने हल्की रोस्ट की है उसे इस मिश्रण में धीरे धीरे डालें। सूजी को डालते वक्त मिश्रण को लगातार चलाते रहे ताकि सूजी की गांठ न पड़ जाए। इसके बाद करीब दो मिनट तक ढककर पकने दें। दो मिनट बाद आप देखेंगे कि सूजी ने सारा पानी सोख लिया है और वो बनकर एकदम तैयार है। अब गैस बंद कर दें और उपमा को बर्तन में निकालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।