24 घण्टे ऑनलाइन

वॉलनट मिल्क से करें अपने दिन की शुरुआत, फायदों से है भरपूर

दूध का सेवन हड्डियों का मजबूत करने के साथ-साथ डाइट का एक जरूरी हिस्सा भी है। कई लोग लैक्टोज इनटोलेंस होते हैं। ऐसे लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। इस कारण वे दूध का सेवन चाहकर भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों…

24GhanteOnline
September 19, 2025
2 min read

दूध का सेवन हड्डियों का मजबूत करने के साथ-साथ डाइट का एक जरूरी हिस्सा भी है। कई लोग लैक्टोज इनटोलेंस होते हैं। ऐसे लोगों को डेयरी प्रोडक्ट से एलर्जी होती है। इस कारण वे दूध का सेवन चाहकर भी नहीं कर पाते हैं। ऐसे लोगों के लिए अखरोट का दूध (Walnut Milk)  एक अच्छा ऑप्शन है। इसे कोई भी पी सकता है। अखरोट में भरपूर मात्रा में ओमेगा 3 एसिड्स पाए जाते हैं। इसमें विटामिन ई और मिनरल्स भी मौजूद होते हैं। विटामिन ई सेल्स को ऑक्सीडेटिव तनाव से बचाता है। इससे स्किन जवां बनी रहती है। अखरोट में मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे मिनरल्स हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद है।

ऐसे बनाएं वॉलनट मिल्क (Walnut Milk) 


- अखरोट का दूध (Walnut Milk)  बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को रातभर के लिए पानी में भिगोकर छोड़ दें।
- इसके बाद सुबह इन अखरोट को मिक्सी में डालकर पीस लें।
- पीसने के बाद इसमें एक से दो कप पानी मिला लें। इसे कम से कम 2 मिनट तक ब्लेंड करें।
- इसके बाद इस दूध को छान लें।
- इस तरह आपका वाॅलनट मिल्क (Walnut Milk)  तैयार है।

अखरोट का दूध (Walnut Milk)  पीने के फायदे


- अखरोट में एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन मौजूद होते हैं, जो उत्पादन को बढ़ावा देते हैं। यह बढ़ती उम्र में स्किन ग्लो और इलास्टिसिटी को बनाए रखने के लिए जरूरी होता है।
- अखरोट में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। थोड़े से अखरोट का सेवन करने से लंबे समय तक पेट भरा रहता है। इससे बार-बार भूख नहीं लगती। इससे वजन घटाने में आसानी होती है।
- अखरोट में मैग्नीशियम भी पाया जाता है, जो कि हमारी हड्डियों को हेल्दी रखने के लिए आवश्यक है। साथ ही यह मसल्स को भी रिलैक्स करता है।
- अखरोट में हेल्दी फैट पाया जाता है। यह ब्रेन को हेल्दी और एक्टिव रखने में मदद करता है। इससे दिमाग तेज होता है और फोकस बढ़ता है। साथ ही याददाश्त भी दुरुस्त रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।