24 घण्टे ऑनलाइन

मीठा खाने को मचल रहा है दिल, इस डिश से पूरे करें अरमान

आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्वीट डिश जो आपके मीठे खाने की क्रेविंग को तो शांत करेगी ही साथ ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। यहां हम बात कर रहे हैं अखरोट व केले की खीर (Walnut-Banana Kheer) की। इसे 2 बहुत ही…

24GhanteOnline
February 19, 2026
2 min read
मीठा खाने को मचल रहा है दिल, इस डिश से पूरे करें अरमान

आज हम आपके लिए लाए हैं एक ऐसी स्वीट डिश जो आपके मीठे खाने की क्रेविंग को तो शांत करेगी ही साथ ही आपकी सेहत के लिए भी फायदेमंद होगी। यहां हम बात कर रहे हैं अखरोट व केले की खीर (Walnut-Banana Kheer) की। इसे 2 बहुत ही हेल्दी चीजों को मिलाकर बनाया जाता है। तो अगली बार जब आपका मीठा खाने का मन हो और डाइट से भी समझौता ना करना हो तो इस डिश को जरूर ट्राई करें। इसका स्वाद लाजवाब होता है। जो भी इसे एक बार खाता है उसका मन इसके लिए बार-बार मचलता है। खास बात ये है कि इसे बनाने में बहुत कम वक्त लगता है। ऐसे में अगर आपको कभी जल्दी है तो यह एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता

अखरोट-केले की खीर (Walnut-Banana Kheer) बनाने की सामग्री


1 कप अखरोट
3 कप फिल्टर्ड पानी
2 चम्मच घी
3 हरी इलायची
4 बड़े चम्मच चीनी
1 केला

अखरोट-केले की खीर (Walnut-Banana Kheer) बनाने की विधि


- आधे अखरोट को 2-4 घंटे के लिए भिगो दें और पानी के साथ मिलाकर अखरोट का दूध बना लें।
- इसके बाद, बचे हुए अखरोट को भून लें और उन्हें पीसकर पेस्ट बना लें। अब उन्हें एक तरफ रख दें।
- अगले स्टेप में एक पैन में घी, हरी इलायची, अखरोट का दूध डालें और चलाते रहें। मिश्रण में भुना हुआ अखरोट का पेस्ट डालें और फेंटते रहें।
- जब दूध गाढ़ा हो जाए तो एक केला काटकर पैन में डालें। इसे कुछ देर चलाकर आंच से उतार लें और एक बर्तन में निकाल लें।
- लीजिए हो गई आपकी अखरोट और केले की खीर (Walnut-Banana Kheer) बनकर तैयार। अखरोट से गार्निश करें और ऊपर से कटे हुए अखरोट डालकर सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।