24 घण्टे ऑनलाइन

कल लोकसभा में पेश होगा वक्फ संशोधन बिल, इतने घंटे होगी चर्चा

नई दिल्ली। केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में संशोधित वक्फ विधेयक Wakf Amendment Bill) पेश करने जा रही है। इस बीच बिल पर चर्चा करने के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, विपक्ष और तमाम मुस्लिम संगठनों ने बिल…

24GhanteOnline
April 1, 2025
3 min read

नई दिल्ली। केंद्र सरकार बुधवार को लोकसभा में संशोधित वक्फ विधेयक Wakf Amendment Bill) पेश करने जा रही है। इस बीच बिल पर चर्चा करने के लिए आठ घंटे का समय निर्धारित किया गया है। वहीं, विपक्ष और तमाम मुस्लिम संगठनों ने बिल का कड़ा विरोध जताया है, जिसके कारण कल संसद में हंगामा होने के आसार हैं। बिल पेश होने से पहले सियासत गरमा गई है। मंगलवार को कांग्रेस समेत विपक्षी सांसदों ने सदन से वॉकआउट किया। वहीं, जदयू नेता MLC गुलाम गौस ने वक्फ बिल का किया विरोध, सियासी बवाल मचा दिया है।

वक्फ बिल Wakf Amendment Bill) पर कल दोपहर 12 बजकर 15 मिनट बजे चर्चा की शुरुआत होगी। इस बिल पर कांग्रेस की मांग है कि 12 घंटे की चर्चा की जाए, जबकि चर्चा के लिए 8 घंटे का समय तय किया गया है। वहीं, सरकार कल ही वक्फ बिल पर चर्चा कर जवाब देगी। इस बीच जेडीयू नेता संजय कुमार झा ने संसद भवन में गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मौजूद रहे।

केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं है- जदयू MLC गुलाम गौस


जदयू MLC गुलाम गौस ने कहा कि यह विधेयक Wakf Amendment Bill) अनावश्यक है और केंद्र सरकार की मंशा साफ नहीं है। जदयू MLC ने इस विधेयक को वापस लेने की मांग की है। गुलाम गौस ने कहा है कि पार्टी के नेताओं को लेकर हम नीतीश कुमार से मिलने जाएंगे और दबाव बनाएंगे। पार्टी के एक व्यक्ति ने बगैर नीतीश कुमार की राय लिए इसका संसद में समर्थन कर दिया है। जदयू इसका समर्थन नहीं करती है।

बीजेपी सांसद और कानूनविद मनन मिश्रा ने कहा कि इस बिल से मुसलमानों की कोई जमीन नहीं छीनने नहीं जा रहा। ये भ्रांति फैलाई जा रही है, जो आधारहीन है। इस बिल से पसमांदा मुसलमानों को तो फायदा होने जा रहा है। इससे लोगों को नेचुरल जस्टिस मिलेगा। वक्फ पर एनडीए के सभी घटक दल साथ हैं। यहां तक कि मुझे लगता है कि कुछ एनडीए से बाहर के सांसद भी साथ देंगे। जो भी पढ़ा लिखा समझदार सांसद है वो सभी इस पर सरकार के साथ हैं।

ओवैसी ने बिल को बताया असंवैधानिक


ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) असदुद्दीन ओवैसी ने बिल Wakf Amendment Bill) को असंवैधानिक बताया है। उन्होंने कहा कि इस बिल का अगर बीजेपी के साथ जेडीयू, टीडीपी, जयंत चौधरी और चिराग पासवान समर्थन करते हैं तो उनसे जनता पूछेगी। बिहार में तो चुनाव भी हैं, नीतीश कुमार और जेडीयू वाले वोट मांगने किस मुंह से जाएंगे। ये मुसलमानों को उनकी प्रॉपर्टी से बेदखल करने की साजिश है। हम सब इसका पुरजोर विरोध करेंगे।

बीजेपी हर चीज में हस्तक्षेप करना चाहती है- अखिलेश


बिल पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा, ‘हम वक्फ बोर्ड विधेयक Wakf Amendment Bill) के खिलाफ हैं क्योंकि बीजेपी हर चीज में हस्तक्षेप करना चाहती है। वे हर जगह नियंत्रण चाहते हैं।

वक्फ बिल के खिलाफ AIMPLB का विरोध प्रदर्शन, JPC अध्यक्ष बोले- यह प्रोटेस्ट, राजनीति से प्रेरित


आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा, ‘हम शुरू से इसका विरोध कर रहे हैं। जेपीसी में भी विरोध किया। लालू जी बीमार अवस्था में भी पहुंचे और विरोध किया। हम गंगा जमनी तहजीब को मानने वाले लोग हैं। ये लोग आरएसएस का एजेंडा मानने वाले लोग हैं। केंद्रीय मंत्री ललन सिंह तो अब भाजपा में हैं। चिराग और मांझी की कोई विचारधारा नहीं है।’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।