24 घण्टे ऑनलाइन

पीएम किसान निधि की 23वीं किस्त का इंतजार, अगर ये नहीं किया तो हो सकती है परेशानी

मानसून पूर्व बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में धान की खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान इन दिनों धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच करोड़ों किसानों की नजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान…

24GhanteOnline
June 11, 2026
3 min read

मानसून पूर्व बारिश के बाद देश के कई हिस्सों में धान की खेती की तैयारियां तेज हो गई हैं। किसान इन दिनों धान की नर्सरी तैयार करने और रोपाई की तैयारी में जुटे हैं। इसी बीच करोड़ों किसानों की नजर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 23वीं किस्त पर टिकी हुई है। किसान जानना चाहते हैं कि अगली किस्त उनके खातों में कब तक पहुंचेगी।

हालांकि केंद्र सरकार की ओर से अभी तक 23वीं किस्त जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है। ऐसे में लाभार्थी किसानों को फिलहाल सरकार की घोषणा का इंतजार करना होगा।

मार्च में जारी हुई थी 22वीं किस्त

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 मार्च 2026 को असम के गुवाहाटी से पीएम किसान योजना (PM KISAN YOJANA) की 22वीं किस्त जारी की थी। इस दौरान करीब 9.3 करोड़ किसानों के बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से राशि भेजी गई थी।

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000-2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खातों में भेजी जाती है।

किन किसानों की अटक सकती है अगली किस्त?

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने कुछ लाभार्थियों की पात्रता की जांच शुरू की है। ऐसे मामलों में अगली किस्त अस्थायी रूप से रोकी जा सकती है। इनमें प्रमुख रूप से वे किसान शामिल हैं—

  • जिनकी पात्रता संबंधी जानकारी संदिग्ध पाई गई है।
  • एक ही परिवार के एक से अधिक सदस्य योजना का लाभ ले रहे हैं।
  • पति और पत्नी दोनों योजना की राशि प्राप्त कर रहे हैं।
  • आधार, बैंक खाता या अन्य जरूरी दस्तावेजों में त्रुटि है।
  • जिनका भौतिक सत्यापन लंबित है।

e-KYC नहीं कराया तो हो सकती है परेशानी

सरकार ने पीएम किसान योजना (PM KISAN YOJANA) के सभी लाभार्थियों के लिए e-KYC अनिवार्य कर रखा है। जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरा नहीं किया है, उनकी अगली किस्त रुक सकती है।

किसान पीएम किसान पोर्टल पर OTP आधारित e-KYC कर सकते हैं। इसके अलावा नजदीकी CSC सेंटर पर जाकर बायोमेट्रिक e-KYC की सुविधा भी उपलब्ध है।

ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

किसान अपनी आवेदन स्थिति जानने के लिए:

  • PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • "Know Your Status" विकल्प पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • स्टेटस की पूरी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।

किसानों के लिए जरूरी सलाह

अगर आपके आवेदन की स्थिति में "Under Verification", "Eligibility Under Review" या "Withheld" लिखा दिखाई दे रहा है, तो जल्द से जल्द संबंधित कृषि विभाग या CSC केंद्र से संपर्क करें। समय रहते दस्तावेजों का सत्यापन पूरा कराने पर अगली किस्त मिलने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी।

किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आधार-बैंक लिंकिंग, e-KYC और अन्य जरूरी विवरणों को अपडेट रखें, ताकि 23वीं किस्त जारी होने पर राशि सीधे उनके खाते में पहुंच सके।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

चांदी की चमक पड़ी फीकी, सोना भी लुढ़का

देशभर के सराफा बाजारों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर बड़ी गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली से लेकर चेन्नई तक बहुमूल्य धातुओं के दाम अचानक काफी नीचे आ गए हैं। कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स (MCX) पर शुक्रवार के…

सोना हुआ नरम, चांदी में बड़ी गिरावट; जानें आज का ताजा भाव

घरेलू सर्राफा बाजार में आज शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में सांकेतिक कमजोरी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोने की कीमत में गिरावट आने के…

शुरुआती गिरावट के बाद शेयर बाजार में जोरदार वापसी, सेंसेक्स 212 अंक चढ़ा

घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को कारोबार की शुरुआत भले ही कमजोरी के साथ हुई, लेकिन निचले स्तर पर खरीदारी ने बाजार की तस्वीर बदल दी। शुरुआती बिकवाली के कारण सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में चले गए थे। इसके बाद दोनों…

करवाचौथ पर सोने-चांदी के दाम में उछाल, खरीदारी से पहले जानें आज के ताजा रेट!

करवाचौथ के मौके पर सोना और चांदी (Gold and silver) खरीदने की तैयारी कर रहे लोगों के लिए बाजार से नई जानकारी सामने आई है। गुरुवार, 29 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बाजार में दोनों कीमती धातुओं के वायदा भाव में बढ़ोतरी दर्ज की…