खूब बिकती है Maruti Suzuki की ये गाड़ी, लेकिन इस मामले में है Zero
Maruti Suzuki की गाड़ियां भारत में खूब बिकती हैं और अब तो आलम कुछ यूं है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसे मॉडल्स शामिल होने लगे हैं जिन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल रही है. लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि आखिर कंपनी…
Maruti Suzuki की गाड़ियां भारत में खूब बिकती हैं और अब तो आलम कुछ यूं है कि कंपनी के पोर्टफोलियो में ऐसे मॉडल्स शामिल होने लगे हैं जिन्हें 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग भी मिल रही है. लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि आखिर कंपनी के प्रोडक्ट लाइनअप में वो कौन सी गाड़ी है जो खूब बिकती तो है लेकिन सेफ्टी के मामले में फिसड्डी है? WagonR कंपनी का बेस्ट सेलिंग मॉडल है लेकिन क्या आप लोगों को पता है कि जहां एक ओर ये गाड़ी हर महीने खूब बिकती है तो वहीं सेफ्टी के मामले में इस गाड़ी को कितनी रेटिंग मिली हुई है?
Rushlane के मुताबिक, नवंबर 2025 में WagonR की 14 हजार 619 यूनिट्स की बिक्री हुई जबकि पिछले साल नवंबर में इस हैचबैक की 13 हजार 982 यूनिट्स की बिक्री हुई है. साल दर साल के हिसाब से इस गाड़ी ने 4.56 फीसदी की ग्रोथ दर्ज की गई है.
Maruti Suzuki WagonR Price in India
इस पॉपुलर हैचबैक के बेस मॉडल की कीमत 4 लाख 98 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. वहीं, अगर कोई व्यक्ति इस गाड़ी का टॉप वेरिएंट खरीदता है तो 6 लाख 94 हजार 900 रुपए (एक्स शोरूम) खर्च करने होंगे.
Maruti Suzuki WagonR Rivals
मारुति सुजुकी की इस पॉपुलर हैचबैक की टक्कर Tata Tiago और Hyundai Grand i10 Nios जैसे मॉडल्स से होगी. टाटा मोटर्स की इस पॉपुलर हैचबैक की कीमत 4 लाख 57 हजार 490 रुपए (एक्स शोरूम) से शुरू होती है. वहीं, हुंडई की इस हैचबैक की कीमत 5 ला 47 हजार 278 रुपए (एक्स शोरूम) है.
Maruti Suzuki WagonR Safety Rating
सेफ्टी रेटिंग की बात करें तो मारुति की ये गाड़ी इतनी ज्यादा पॉपुलर है लेकिन इसके बावजूद भी BNCAP में फिलहाल इस गाड़ी की टेस्टिंग नहीं हुई है. वहीं, 2023 में Global NCAP क्रैश टेस्ट में इस कार की टेस्टिंग की गई थी, GNCAP क्रैश टेस्ट में इस हैचबैक को एडल्ट सेफ्टी में 1 स्टार और चाइल्ड सेफ्टी में ZERO स्टार रेटिंग मिली थी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
