Volkswagen की नई SUV आएगी धाक जमा, Toyota और Skoda को देगी टक्कर
Volkswagen भारत में अपनी नई 7-सीटर SUV Tayron R-Line लॉन्च करने जा रही है. यह एक प्रीमियम 7-सीटर SUV होगी और कंपनी की भारत में फ्लैगशिप मॉडल बनेगी. इस गाड़ी को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. टायरोन को भारत…

Volkswagen भारत में अपनी नई 7-सीटर SUV Tayron R-Line लॉन्च करने जा रही है. यह एक प्रीमियम 7-सीटर SUV होगी और कंपनी की भारत में फ्लैगशिप मॉडल बनेगी. इस गाड़ी को 2026 की पहली तिमाही में लॉन्च किया जाएगा. टायरोन को भारत में फॉक्सवैगन की SUV रेंज में सबसे ऊपर रखा जाएगा. यह उन ग्राहकों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है जो प्रीमियम 7-सीटर सेगमेंट में ज्यादा जगह, आराम और लग्जरी चाहते हैं.
Volkswagen के मुताबिक, टायरोन की एंट्री कंपनी की उस सोच को दिखाती है, जिसमें वह भारतीय ग्राहकों की बदलती पसंद को समझ रही है. लोकल असेंबली का मकसद बाजार में कीमत को प्रतिस्पर्धी बनाए रखना है. यह नई SUV परिवार के इस्तेमाल के लिए अच्छी सुविधाओं के साथ फॉक्सवैगन की R-Line की स्पोर्टी डिजाइन भी देती है. इसमें खास R-Line डिजाइन एलिमेंट्स होंगे और कंपनी के अनुसार इसका लुक मजबूत और स्पोर्टी होगा.
दमदार लुक में आएगी टायरोन
टायरोन SUV एक दमदार और शानदार लुक के साथ आएगी. इसमें सामने की ओर पूरी चौड़ाई में LED लाइट स्ट्रिप दी गई है, जो हेडलैंप से जुड़ी हुई है. इस LED स्ट्रिप के बीच में चमकता हुआ VW लोगो लगा है. पीछे की तरफ, टायरोन में जुड़े हुए टेललैंप हैं, जिनमें पतली LED स्ट्रिप और रोशनी वाला VW लोगो दिया गया है. ग्लोबल VW Tayron में 17-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं, लेकिन भारत में आने वाले मॉडल में बड़े 19-इंच अलॉय व्हील मिलने की उम्मीद है, जो शायद Tiguan R Line से लिए गए होंगे.
फॉक्सवैगन ने इसका टीजर जारी किया है.
इंजन और अनुमानित कीमत
प्रीमियम SUV होने के कारण टायरोन में कई एडवांस फीचर्स मिलेंगे. इनमें 12.6-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.15-इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलेस मोबाइल चार्जिंग, 10-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, 700W का Harman Kardon साउंड सिस्टम, थ्री-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 9 एयरबैग, डायनैमिक चेसिस कंट्रोल प्रो, रियर व्यू कैमरा और अन्य फीचर्स शामिल हैं.
भारत में यह नई Volkswagen 7-सीटर SUV सिर्फ 2.0 लीटर TSI पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है. कीमत की बात करें तो करीब ₹49 लाख से ₹50 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
