लॉन्च से पहले धमाका: Vivo के सबसे तगड़े कैमरा फोन की कीमत लीक!
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपनी प्रीमियम X300 Series को इंडिया में 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है और इससे पहले ही इसकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X300 का बेस मॉडल भारत में 74,999 रुपये से शुरू…
स्मार्टफोन ब्रांड Vivo अपनी प्रीमियम X300 Series को इंडिया में 2 दिसंबर को लॉन्च करने जा रहा है और इससे पहले ही इसकी संभावित कीमतें लीक हो गई हैं. रिपोर्ट के मुताबिक Vivo X300 का बेस मॉडल भारत में 74,999 रुपये से शुरू हो सकता है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 80,999 रुपये तक जा सकती है. X300 Series सीधे OnePlus 15 को टक्कर देने वाली है. इसके साथ ही Vivo का Telephoto Extender Kit भी लगभग 20,999 रुपये में मिल सकता है.
Vivo X300 Series की लीक कीमतें और OnePlus 15 से मुकाबला
टिप्स्टर संजू चौधरी के मुताबिक Vivo X300 के 12GB+256GB वेरिएंट की संभावित कीमत 74,999 रुपये हो सकती है, जबकि 16GB+512GB वेरिएंट 80,999 रुपये में उपलब्ध हो सकता है. बॉक्स प्राइस 89,999 रुपये दिखाया गया है, लेकिन सेल के दौरान कीमत कम रहने की उम्मीद है. इस कीमत पर Vivo X300 सीधा OnePlus 15 को चुनौती देगा, जो इसी प्रीमियम सेगमेंट में आता है. कंपनी 2 दिसंबर को X300 और X300 Pro दोनों मॉडल पेश करेगी.
Telephoto Extender Kit की कीमत और फीचर्स भी लीक
Vivo के खास Telephoto Extender Kit की कीमत भी सामने आ गई है, जो 20,999 रुपये बताई जा रही है. इसमें Zeiss 2.35x टेलीकन्वर्टर लेंस शामिल होंगे, जो फोन की ऑप्टिकल जूम क्वालिटी को बढ़ाने के लिए बनाए गए हैं. यह एक्सेसरी NFC सपोर्ट के साथ आती है, जो डिटेक्ट होते ही कैमरे में Teleconverter Mode ऑन कर देती है. फोटोग्राफी पसंद करने वाले यूजर्स के लिए यह बड़ा एड-ऑन साबित हो सकता है.
भारत के लिए नया Summit Red कलर और ताकतवर हार्डवेयर
एक अलग लीक में X300 Series के लिए India-exclusive Summit Red कलर का जिक्र किया गया है. ग्लोबल वेरिएंट में Mist Blue और Phantom Black मिलते हैं, जबकि Pro मॉडल Dune Brown में भी आता है. हार्डवेयर की बात करें तो दोनों मॉडल MediaTek Dimensity 9500 3nm चिपसेट, VS1 Pro Imaging चिप और V3 Plus Imaging चिप के साथ लॉन्च होंगे. फोन Android 16 बेस्ड OriginOS 6 पर चलेगा और पूरी स्पेसिफिकेशन लिस्ट लॉन्च इवेंट में जारी की जाएगी.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
