24 घण्टे ऑनलाइन

1 लाख रुपये से ज्यादा होगी इस फोन की कीमत!

Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी 2 दिसंबर को X300 सीरीज भारत में पेश करने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है. सामने आई जानकारी के मुताबिक…

24GhanteOnline
November 20, 2025
3 min read

Vivo X300 और Vivo X300 Pro स्मार्टफोन जल्द भारत में लॉन्च होने वाले हैं. कंपनी 2 दिसंबर को X300 सीरीज भारत में पेश करने वाली है, लेकिन लॉन्च से पहले ही इन स्मार्टफोन की कीमत लीक हो गई है. सामने आई जानकारी के मुताबिक दोनों मॉडल OnePlus 15 और Oppo Find X9 सीरीज से भी महंगे हो सकते हैं. Vivo X300 की शुरुआती कीमत 75,999 रुपये बताई जा रही है, जबकि X300 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये तक पहुंच सकती है. इसके साथ ही Telephoto Extender Kit की कीमत भी लीक हो गई है.

2 दिसंबर को होगी लॉन्चिंग

Vivo X300 और X300 Pro को कंपनी 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च करेगी. चीन में पिछले महीने डेब्यू करने के बाद अब भारतीय बाजार में भी इस प्रीमियम लाइनअप की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स के अनुसार, दोनों फोन्स की कीमतें फ्लैगशिप लेवल पर होंगी और यह सीधे तौर पर OnePlus 15 और Oppo Find X9 सीरीज को टक्कर देंगे. खास बात यह है कि Vivo X300 का बेस मॉडल भी अपने सभी राइवल्स से महंगा बताया जा रहा है.

Vivo X300 की संभावित कीमत और वेरिएंट

टिप्स्टर अभिषेक यादव के अनुसार, Vivo X300 की भारत कीमत 75,999 रुपये से शुरू होगी. यह कीमत 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की होगी. इसके अलावा इसके 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 85,999 रुपये बताई गई है. इस प्राइसिंग के चलते X300 अपने सेगमेंट के सभी फोन्स से महंगा हो जाएगा, जिससे यह फ्लैगशिप प्राइस कैटेगरी में मजबूती से खड़ा होगा.

Vivo X300 Pro की ज्यादा होगी कीमत

Vivo X300 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये बताई जा रही है. यह फोन एक ही 16GB + 512GB वेरिएंट में लॉन्च हो सकता है, ठीक उसी तरह जैसे Oppo Find X9 Pro. Oppo ने भी अपने मॉडल का सिर्फ एक ही वेरिएंट रखा है और दोनों फोन्स की कीमत लगभग समान रहने की संभावना है. यह प्राइसिंग बताती है कि Vivo इस सीरीज को प्रीमियम अल्ट्रा-फ्लैगशिप सेगमेंट में पेश कर रहा है.
दिलचस्प बात यह है कि इससे पहले टिप्स्टर संजू चौधरी की लीक में दावा किया गया था कि Vivo X300 की कीमत भारत में 74,999 रुपये से शुरू हो सकती है. नई लीक में कीमत इससे भी अधिक दिखाई दे रही है, जो बताता है कि Vivo बाजार में इस सीरीज को सुपर-प्रीमियम प्लेसमेंट देना चाहता है. कीमतों में यह अंतर आधिकारिक लॉन्च तक चर्चाओं को और बढ़ा सकता है.

Telephoto Extender Kit की कीमत भी लीक

Vivo ने कन्फर्म कर दिया है कि X300 सीरीज के लिए Telephoto Extender Kit भारत में उपलब्ध होगा. लीक के अनुसार इसकी कीमत 20,999 रुपये होगी. यह Zeiss 2.35x टेली-कन्वर्टर लेंस के साथ आता है, जो बिना क्वालिटी लॉस के ऑप्टिकल ज़ूम को बढ़ाता है. इसके साथ NFC सपोर्ट भी मिलता है, जिससे कैमरा ऐप में Teleconverter Mode अपने आप एक्टिवेट हो जाता है. यह फीचर मोबाइल फोटोग्राफी को प्रोफेशनल लेवल पर ले जाने के लिए तैयार किया गया है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…