24 घण्टे ऑनलाइन

200MP टेलीफोटो कैमरा और 6510mAh बैटरी वाला धांसू फोन लॉन्च

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारत में अपनी नई X सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में Vivo X300 Pro और Vivo X300 स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. X300 Pro 200MP टेलीफोटो कैमरा, दमदार MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और…

24GhanteOnline
December 2, 2025
2 min read

चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने भारत में अपनी नई X सीरीज को लॉन्च कर दिया है. इस सीरीज में Vivo X300 Pro और Vivo X300 स्मार्टफोन लॉन्च हुए हैं. X300 Pro 200MP टेलीफोटो कैमरा, दमदार MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट और 6510mAh बैटरी जैसी हाई-एंड फीचर्स के साथ आता है. यह प्रीमियम डिजाइन, 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले और 90W फास्ट चार्जिंग जैसी क्षमताओं से लैस है. कैमरा और बैटरी परफॉर्मेंस के कारण यह फोन भारतीय फ्लैगशिप सेगमेंट में बड़ी चुनौती देने वाला है. इसका सीधा मुकाबला आईफोन, सैमसंग और वनप्लस के फ्लैगशिप से होगा.

Vivo X300 Pro, Vivo X300: कीमत और डिजाइन


Vivo X300 Pro का 16GB रैम और 512GB स्टोरेज वाला सिंगल वेरिएंट 1,09,999 रुपये में आता है. फोन Dune Gold और Elite Black कलर ऑप्शंस में आता है. वहीं Vivo X300 के 12GB + 256GB बेस वेरियंट की कीमत 75,999 रुपये है. इसका 12GB + 512GB वेरियंट 81,999 रुपये और 16GB + 512GB वेरियंट 85,999 रुपये में आता है. दोनों फोन को 10 दिसंबर से खरीदा जा सकेगा.

Vivo X300 Pro: स्पेसिफिकेशन


Vivo X300 Pro में 6.78 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 300Hz टच सैंपलिंग रेट देता है. यह Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है. फोन में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट, 16GB LPDDR5X RAM और 512GB UFS 4.1 स्टोरेज दिया गया है.

Vivo X300 Pro में 50MP Sony LYT-828 प्राइमरी सेंसर, 200MP पेरिस्कोप टेलीफोटो सेंसर (3.5x ऑप्टिकल जूम) और 50MP वाइड-एंगल JN1 सेंसर मिलता है. फ्रंट में 50MP सेल्फी कैमरा दिया गया है, जो वीडियो कॉलिंग और 4K रिकॉर्डिंग में बेहतर आउटपुट देता है. इसमें 6510mAh की बैटरी दी गई है, जिसमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है. कनेक्टिविटी में 5G, Wi-Fi, Bluetooth 6, NFC, NavIC, USB Type-C और कई जरूरी सेंसर शामिल हैं.

Vivo X300: स्पेसिफिकेशन


सरी ओर, Vivo X300 मॉडल भी इसी Dimensity 9500 चिपसेट के साथ आता है और इसमें 200MP प्राइमरी कैमरा, 6.31 इंच 1.5K AMOLED डिस्प्ले और 50MP फ्रंट कैमरा दिया गया है. इसमें 6,040mAh की बैटरी है, जो 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है. यह Zeiss ट्यूनिंग तथा टेलीफोटो एक्सटेंडर किट के विकल्प के साथ मिलता है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…