24 घण्टे ऑनलाइन

भारत में Vivo X300 और X300 Pro की सेल शुरू, मिल रहे धमाकेदार लॉन्च ऑफर

Vivo X300, Vivo X300 Pro Sale: वीवो ने आज से 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च किए अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स Vivo X300 और Vivo X300 Pro की बिक्री शुरू कर दी है. फोन में DSLR जैसा कैमरा सेटअप मिलता है. ये दोनों फोन अब ऑनलाइन…

24GhanteOnline
December 10, 2025
3 min read

Vivo X300, Vivo X300 Pro Sale: वीवो ने आज से 2 दिसंबर को भारत में लॉन्च किए अपने प्रीमियम स्मार्टफोन्स Vivo X300 और Vivo X300 Pro की बिक्री शुरू कर दी है. फोन में DSLR जैसा कैमरा सेटअप मिलता है. ये दोनों फोन अब ऑनलाइन और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध हैं. वीवो ने इस सीरीज में फोटोग्राफी, तेज परफॉर्मेंस और फास्ट चार्जिंग पर खास जोर दिया है. खास बात है कि कंपनी ने इन फोन के साथ आकर्षक लॉन्च ऑफर्स भी दिए हैं, जिनमें बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और Telephoto Extender Kit पर बंडल डिस्काउंट शामिल है.

Vivo X300 और X300 Pro की कीमत


Vivo X300 Pro की कीमत 1,09,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 16GB RAM और 512GB स्टोरेज मिलता है. वहीं Vivo X300 का बेस वेरिएंट 12GB + 256GB 75,999 रुपये में मिलता है. इसके अन्य वेरिएंट 81,999 और 85,999 रुपये में उपलब्ध हैं. ये फोन Flipkart, Amazon, Vivo India e-store और सभी प्रमुख रिटेल आउटलेट्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध हैं. कलर ऑप्शंस में X300 Black, Blue और Red में जबकि X300 Pro Black और Gold में आता है.

लॉन्च ऑफर्स: बैंक डिस्काउंट, EMI और Telephoto Kit


Vivo X300 सीरीज पर कंपनी 10% इंस्टेंट बैंक कैशबैक, 24 महीने तक नो-कॉस्ट EMI और 10% एक्सचेंज बोनस दे रही है. इसके साथ 1 साल का अतिरिक्त वारंटी और 60% तक का अस्योर्ड बायबैक भी मिल रहा है. ग्राहक Vivo TWS 3e को सिर्फ 1,499 रुपये में खरीद सकते हैं और V-Shield पर 70% तक छूट मिलेगी. Telephoto Extender Kit के साथ खरीदने पर 4,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट और अतिरिक्त 10% कैशबैक दिया जा रहा है.

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन


Vivo X300 Pro में 6.78 इंच LTPO AMOLED 1.5K डिस्प्ले मिलता है जबकि Vivo X300 में 6.31 इंच AMOLED 1.5K स्क्रीन दी गई है. दोनों ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 3nm Dimensity 9500 चिपसेट मिलता है. कैमरा सेटअप की बात करें तो X300 में 200MP मेन कैमरा और X300 Pro में 200MP टेलीफोटो सेंसर दिया गया है. दोनों में 50MP फ्रंट कैमरा मौजूद है. X300 में 6,040mAh और X300 Pro में 6,510mAh बैटरी दी गई है, जिनमें 90W वायर्ड और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है. दोनों फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आते हैं और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर शामिल है

Jio 5G यूजर्स के लिए Google Gemini Pro सब्सक्रिप्शन


Vivo X300 सीरीज को खरीदने वाले Jio Unlimited 5G यूजर्स को 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान फ्री मिलेगा जिसकी कीमत 35,100 रुपये है. इसमें 2,000GB क्लाउड स्टोरेज, Gemini 3 एक्सेस, Nano Banana इमेज जेनरेशन और Veo 3.1 वीडियो जेनरेशन टूल्स शामिल हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…