24 घण्टे ऑनलाइन

धमाल मचाने आने वाले हैं दो धांसू फोन, कैमरा और परफॉर्मेंस में कौन मारेगा बाजी?

Vivo और iQOO भारत में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाले हैं. Vivo का ये नया फोन 2 दिसंबर और iQOO का ये नया फोन 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. दोनों ही ब्रैंड्स उन ग्राहकों को टारगेट करने की…

24GhanteOnline
November 23, 2025
2 min read

Vivo और iQOO भारत में दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को ग्राहकों के लिए लॉन्च करने वाले हैं. Vivo का ये नया फोन 2 दिसंबर और iQOO का ये नया फोन 26 नवंबर को लॉन्च किया जाएगा. दोनों ही ब्रैंड्स उन ग्राहकों को टारगेट करने की तैयारी कर रहे हैं जो बेहतर कैमरा सिस्टम, लंबी बैटरी लाइफ और अपडेटेड सॉफ्टवेयर चाहते हैं. ऑफिशियल लॉन्च से पहले चलिए जानते हैं कि परफॉर्मेंस और कैमरा के मामले में कौन सा फोन बाजी मार सकता है?

Vivo X300 vs iQOO 15: परफॉर्मेंस


Vivo X300 को ग्लोबल मार्केट में MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट के साथ लॉन्च किया जा चुका है तो वहीं दूसरी ओर अमेजन पर आईकू फोन के लिए बने पेज से पता चला है कि ये फोन स्नैपड्रैगन 8 एलाइट जेनरेशन 5 प्रोसेसर से लैस होगा. नैनो रिव्यू नेट साइट के मुताबिक, सीपीयू और मेमोरी परफॉर्मेंस (सिस्टम और ऐप्स) के मामले में दोनों ही फोन के प्रोसेसर एक समान परफॉर्म करते हैं. इस साइट ने परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही फोन को 99 नंबर दिए हैं और गेमिंग परफॉर्मेंस के मामले में दोनों ही फोन को 98 नंबर दिए गए हैं.

Vivo X300 vs iQOO 15: कैमरा


नैनो रिव्यू नेट के अनुसार, फोटो और वीडियो रिकॉर्डिंग क्वालिटी के मामले में आईकू की तुलना वीवो स्मार्टफोन थोड़ा बेहतर है. इस साइट से आईकू मोबाइल को 87 तो वहीं वीवो मोबाइल को 89 नंबर दिए हैं. इसका मतलब ये हुआ है कि कैमरा क्वालिटी के मामले में वीवो आगे हैं.

Vivo X300 vs iQOO 15: बैटरी


Vivo फोन में 6040mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो 90 वॉट वायर्ड और 40 वॉट वायरलेस चार्ज सपोर्ट करती है. वहीं, अमेजन पर फोन के लिए बने पेज से कंफर्म हो गया है कि ये आईकू फोन 7000 एमएएच बैटरी के साथ आएगा जो 40 वॉट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट करेगा. नैनो रिव्यू नेट के मुताबिक, बैटरी लाइफ, चार्जिंग स्पीड के मामले में वीवो की तुलना आईकू फोन आगे है. इस साइट ने वीवो मोबाइल को 94 तो वहीं आईकू मोबाइल को 100 नंबर दिए हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।