24 घण्टे ऑनलाइन

गर्मी की छुट्टियों पर बनाए हैदराबाद के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान

गर्मियों (Summer) का मौसम आ चुका हैं और आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियाँ भी आने वाली हैं जिसमें सभी अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां गर्मियों से निजात मिले और…

24GhanteOnline
March 8, 2026
3 min read
गर्मी की छुट्टियों पर बनाए हैदराबाद के इन हिल स्टेशन पर घूमने का प्लान

गर्मियों (Summer) का मौसम आ चुका हैं और आने वाले दिनों में गर्मियों की छुट्टियाँ भी आने वाली हैं जिसमें सभी अपने परिवार संग घूमने का प्लान बनाते हैं और किसी ऐसी जगह पर जाना पसंद करते हैं जहां गर्मियों से निजात मिले और छुट्टियां यादगार बने। ऐसे में आप चाहे तो हैदराबाद (Hyderabad) के कुछ हिल स्टेशन का चुनाव कर सकते हैं जो अपने प्राकृतिक नजारों और खूबसूरती से सभी के मन को सुकून प्रदान करते हैं। तो आइये जानते हैं हैदराबाद के इन हिल स्टेशन के बारे में...

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, हैदराबाद पर्यटन स्थल, हैदराबाद हिल स्टेशन

लैंबसिंगी हिल्स

लैंबसिंगी हिल्स, जिसे दक्षिण भारत का कश्मीर कहा जाता है। जहां गर्मियों में इस जगह पर आपको काफी अच्छा अनुभव मिलेगा, तो वहीं सर्दियों में यहां आप बर्फबारी का भी लुफ्त उठा सकते हैं। आसपास से लोग वीकेंड में यहां पहुंचते हैं। हैदराबाद (Hyderabad) से इस जगह की दूरी लगभग 571 किलोमीटर है। यहां आप शांति के पल बिता सकते है, प्रकृति के अद्भुत नजारों को देख सकते हैं। साथ ही यहां ब्रिटिश शासन के समय से काली मिर्च और कॉफी के प्लांटेशन को भी आप देख सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, हैदराबाद पर्यटन स्थल, हैदराबाद हिल स्टेशन

अनंतगिरी हिल्स

अगर आपको ट्रेकिंग करना पसंद है और साथ ही आप एडवेंचर्स के शौकीन हैं तो आपके लिए अनंतगिरी हिल्स काफी सही जगह है। हैदराबाद (Hyderabad) से इस जगह की दूरी लगभग 80 किलोमीटर से ज्यादा है। यहां आप जंगल में टहलते हुए घाटी और झरनों के शानदार दृश्यों का आनंद भी ले सकते हैं। यही नहीं, यहां कैम्पिंग की सुविधा के साथ ही रॉक क्लाइंबिंग, बैलेंसिंग बोर्ड और स्पाइडर वेब जैसी एक्टिविटीज आप यहां कर सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, हैदराबाद पर्यटन स्थल, हैदराबाद हिल स्टेशन

श्रीशैलम हिल स्टेशन

श्रीशैलम हिल स्टेशन एक धार्मिक जगह है। ये जगह कृष्णा नदी के तट पर स्थित है और यहां आप मंदिरों और गुफाओं को देख सकते हैं। साथ ही यहां वाइल्ड लाइफ सेंचुरी और एक बांध भी है। इस जगह पर पहुंचने के लिए आपको हैदराबाद (Hyderabad) से लगभग 212 किलोमीटर का सफर तय करना पडेगा, लेकिन यहां पहुंचकर आपकी सारी थकान पल भर में मिट जाएगी। यहां आप इस्ता कामेश्वरी मंदिर जा सकते हैं और अक्कमहादेवी गुफाओं तक पहुंचने के लिए आप रोपवे ले सकते हैं।

tourist places,indian tourist places,hyderabad tourist places,hyderabad hill stations ,पर्यटन स्थल, भारतीय पर्यटन स्थल, हैदराबाद पर्यटन स्थल, हैदराबाद हिल स्टेशन

हॉर्सले हिल्स

अगर आप अपने काम की थकान को दूर करने के लिए शांति वाली जगह की तलाश में हैं, तो यकीन मानिए आपकी तलाश हॉर्सले हिल्स पर आकर खत्म होती है। ये जगह हैदराबाद से लगभग 150 किलोमीटर की दूरी पर है। यहां प्रकृति के अनोखे नजारों को देखने के लिए पहाड़ी की चोटी पर ट्रेक कर सकते हैं, यहां आपको दुनिया के सबसे बड़े बरगद के पेड़ का घर भी देखने को मिल जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।