24 घण्टे ऑनलाइन

7 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन ट्रेन से करें, EMI से भरें टूर पैकेज का किराया

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स तक से देश-विदेश के महत्वपूर्ण डेस्टिनेंशंस की सैर कराने के लिए अलग-अलग पैकेज मुहैया कराती है। अब कंपनी लोगों को Train के जरिए 7…

24GhanteOnline
March 23, 2025
3 min read

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन यानी IRCTC ट्रेन से लेकर फ्लाइट्स तक से देश-विदेश के महत्वपूर्ण डेस्टिनेंशंस की सैर कराने के लिए अलग-अलग पैकेज मुहैया कराती है। अब कंपनी लोगों को Train के जरिए 7 ज्योतिर्लिंगों (7 Jyotirlingas) की यात्रा करने के लिए टूर पैकेज दे रही है और खास बात ये है कि इसमें आने वाले खर्च को यात्री किस्तों में या EMI के जरिए चुका सकते हैं।

11 अप्रैल से शुरू होगा टूर


IRCTC भारत गौरव ट्रेन (Bharat Gaurav Train) के माध्यम से देश के तमाम धार्मिक स्थलों के भ्रमण के लिए भी टूर पैकेज संचालित करती है। अब कंपनी इस पर्यटक ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंगो (7 Jyotirlingas) की यात्रा के लिए टूर पैकेज का संचालन कर रही है, जो 11 अप्रैल से चालू होगा और 22 अप्रैल 2025 तक चलेगा। यह टूर पैकेज 11 रातों और 12 दिन का है।

इन ज्योतिर्लिंगों (Jyotirlingas) की कर सकेंगे यात्रा


इस टूर पैकेज के तहत यात्री उज्जैन स्थित महाकालेश्वर व ओम्कारेश्वर ज्योतिर्लिंग, गुजरात स्थित सोमनाथ व नागेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, भेट द्वारका व सिग्नेचर ब्रिज, नाशिक स्थित त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग, पंचवटी व कालाराम मंदिर, पुणे स्थित भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग, औरंगाबाद स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग और स्थानीय मंदिर के दर्शन हेतु यात्रा करायी जाएगी। इस ट्रेन की सुविधा योगनगरी ऋषिकेश, हरिद्वार, मुरादाबाद, बरैली, शाहजहांपुर, हरदोई, लखनऊ, कानपुर, उरई, झांसी, ललितपुर मिलेगी।

पैकेज पर इतना खर्च


इस यात्रा के कंम्फर्ट श्रेणी के पैकेज में डीलक्स होटलों के AC Rooms समेत अन्य सुविधाओं के साथ एक व्यक्ति के लिए पैकेज 52200 रुपये का है। वहीं स्टैंडर्ड कैटेगरी के पैकेज में बजट होटलों के एसी रूम्स समेत अन्य सर्विसेज शामिल रहेंगे, जिसकी कीमत एक व्यक्ति के लिए 39550 रुपये है। वहीं तीसरे स्लीपर कैटेगरी के पैकेज में नान एसी रूम्स के साथ एक व्यक्ति को 23200 रुपये देने होंगे।

EMI की भी सुविधा उपलब्ध:


खास बात ये है कि इस टूर पैकेज पर होने वाले खर्च को यात्री आसान ईएमआई के जरिए भर सकते हैं। IRCTC इस यात्रा में लोगों की सुविधा के लिए विभिन्न बैंकों द्वारा 816 रुपये प्रतिमाह की आसान EMI पेमेंट की व्यवस्था कर रही है। इसका उद्देश्य ये है कि निम्न आय वर्ग के लोग भी इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठा सकें। इसमे LTC की सुविघा उपलब्ध है।

बुकिंग करने का ये है प्रोसेस


अब बात आती है कि इस सुविधा का लाभ लेने के लिए और ज्योतिर्लिंगों की यात्रा करने के लिए बुकिंग कैसे होगी? तो बता दें कि आईआरसीटीसी उत्तरी क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस पैकेज की बुकिंग 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर की जाएगी।

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह


उन्होंने बताया कि यात्रा की बुकिंग के लिए पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय पर जा सकते हैं या फिर आईआरसीटीसी की बेवसाइट www.irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग भी करा सकते है। इच्छुक यात्री मोबाइल नंबरों 8287930199, 9236391908, 9236391910, 9417105544, 7302821864 संपर्क कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को गाजियाबाद में विद्या भारती द्वारा आयोजित 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह-2026 के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट…

अजीत डोभाल पर राहुल की टिप्पणी से भड़के धामी, कांग्रेस को दी नसीहत

देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को लेकर राहुल गांधी की टिप्पणी पर कांग्रेस को घेरा है। एक जनसभा में धामी ने कहा कि अजीत डोभाल ने अपना पूरा जीवन देश की सुरक्षा…

जोधपुर से भजनलाल शर्मा का कांग्रेस पर तीखा प्रहार, गहलोत पर भी साधा निशाना

जोधपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मौजूदगी में जोधपुर के गांधी मैदान में भारतीय जनता पार्टी का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री के गांधी मैदान पहुंचने पर भाजपा नेताओं…

CM Dhami ने खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में किया प्रतिभाग

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मिनी स्टेडियम, ननूरखेड़ा, देहरादून में आयोजित खेल महाकुम्भ-2026 एवं मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी के समापन समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री…