24 घण्टे ऑनलाइन

18 साल बाद चैम्पियन बनने के बाद कोहली का इमोशनल पोस्ट, इनको डेडीकेट की IPL ट्रॉफी

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत से विराट कोहली और RCB के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। बुधवार सुबह विराट कोहली ने…

24GhanteOnline
June 4, 2025
3 min read

IPL 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ऐतिहासिक जीत से विराट कोहली और RCB के फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं हैं। RCB की जीत के बाद विराट कोहली ने अपने दिल की बात सोशल मीडिया पर शेयर की। बुधवार सुबह विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट किया और अपनी खुशी जाहिर की।

IPL ट्रॉफी के साथ तस्वीरें और 18 साल का सफर


विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट में आईपीएल ट्रॉफी के साथ अपनी तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही टीम के साथ बिताए गए 18 सालों के लंबे सफर और फैंस के समर्थन के लिए भी आभार जताया। एक फोटो में विराट गर्व से लाल आरसीबी जर्सी पहने हुए ट्रॉफी थामे नजर आ रहे हैं। उनके इस पोस्ट ने फैंस का दिल छू लिया। महज एक घंटे के भीतर इस पोस्ट पर 5 मिलियन से ज्यादा लाइक्स और हजारों कमेंट्स आ चुके हैं।

 











View this post on Instagram






















 

A post shared by Virat Kohli (@virat.kohli)


विराट कोहली ने पोस्ट करते हुए लिखा, "इस टीम ने वो सपना सच कर दिखाया, जिसे हम सालों से देख रहे थे। ये सीज़न मेरी ज़िंदगी का ऐसा हिस्सा बन गया है जिसे मैं कभी नहीं भूलूंगा। पिछले 2.5 महीनों का सफर हमने पूरे दिल से जिया और हर लम्हे का आनंद लिया। ये जीत उन RCB फैंस के लिए है, जो सबसे बुरे समय में भी हमारे साथ खड़े रहे और कभी हमारा साथ नहीं छोड़ा।

18 साल में पहली बार… RCB बनी IPL 2025 की चैपियन


ये ट्रॉफी उन तमाम वर्षों की निराशा और टूटे हुए दिलों के नाम है। ये हर उस कोशिश के नाम है, जो हमने मैदान पर इस टीम के लिए झोंक दी। और जहां तक इस IPL ट्रॉफी की बात है- तुमने मुझे 18 साल इंतज़ार करवाया खुद को उठाने और जश्न मनाने के लिए, लेकिन यकीन मानो, ये इंतज़ार पूरी तरह से जायज़ और लाजवाब रहा।"

आईपीएल 2025 में RCB की ऐतिहासिक जीत


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की आईपीएल 2025 में शानदार जीत ने सभी क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया। विराट कोहली के बेहतरीन प्रदर्शन के साथ-साथ टीम के अन्य खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने योगदान से जीत को संभव बनाया। टीम की मजबूत बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी ने उन्हें फाइनल तक पहुंचाया और अंत में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीतकर उनकी मेहनत रंग लाई। RCB की यह जीत फैंस के लिए खुशी का मौका है, जो लंबे समय से इस सफलता का इंतजार कर रहे थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…