24 घण्टे ऑनलाइन

रोहित शर्मा के बाद कोहली ने लिया टेस्ट क्रिकेट ​से संन्यास, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े दिग्गजों से संन्यास ले लिया है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर…

24GhanteOnline
May 12, 2025
1 min read

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट को एक हफ्ते के अंदर दो बड़े दिग्गजों से संन्यास ले लिया है। रोहित शर्मा के बाद अब विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। इसकी जानकारी सोमवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दी।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया में यह बात चल रही थी कि कोहली ने बीसीसीआई को अपने संन्यास के बारे में जानकारी दे दी है, लेकिन बीसीसीआई ने आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज को देखते हुए उन्हें अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा था।

वंचितों को आवास और जरूरतमंदों को मुहैया कराएं इलाज : सीएम योगी


हालांकि, कोहली ने टेस्ट से संन्यास लेने का ही फैसला किया। भारत के लिए यह बड़ा झटका है क्योंकि आठ मई को नियमित कप्तान रोहित ने भी टेस्ट से संन्यास ले लिया था। एक हफ्ते के अंदर दो दिग्गज खिलाड़ियों के संन्यास से फैंस सदम में हैं। इसी के साथ भारतीय टेस्ट क्रिकेट में एक अध्याय का अंत हो गया। भारत को इंग्लैंड का दौरा अगले महीने करना है। इस दौरान टीम पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।