इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, Kohli लगा सकते हैं टेस्ट क्रिकेट पर फुल स्टॉप
आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। खबर है कि कोहली ने टेस्ट…
आगामी इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय क्रिकेट टीम को एक और बड़ा झटका लग सकता है। कप्तान रोहित शर्मा के बाद स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) अपने टेस्ट करियर पर फुल स्टॉप लगा सकते हैं। खबर है कि कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया है। उन्होंने अपने इस फैसले के बारे में बीसीसीआई को भी जानकारी दे दी है।
एक प्रसिद्ध अखबार की खबर के अनुसार, बीसीसीआई ने विराट कोहली (Virat Kohli) को उनके टेस्ट संन्यास के फैसले पर पुनर्विचार करने के लिए कहा है। बोर्ड के एक अधिकारी ने अखबार को बताया, ‘कोहली ने अपना मन बना लिया है और बोर्ड को सूचित कर दिया है कि वह टेस्ट क्रिकेट को छोड़ने जा रहे हैं। बीसीसीआई ने उनसे पुनर्विचार करने की अपील की है क्योंकि इंग्लैंड का अहम दौरा जल्द ही आने वाला है। कोहली ने अभी तक इस अनुरोध पर जवाब नहीं दिया है।”
रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी ने विराट कोहली (Virat Kohli) से इस फैसले पर फिर से विचार करने की अपील की है। अब यह देखना होगा कि कोहली इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा होते हैं या नहीं।
माना यह भी जा रहा है कि कोहली इंग्लैंड में अपना फेयरवेल टेस्ट खेल सकते हैं, क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर एक अनुभवी खिलाड़ी का टीम में होना बेहद जरूरी है।
पाकिस्तान से पंगा मत लो… होल्कर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से गंवाने के बाद सीनियर खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन की खूब चर्चा हुई थी। इस दौरे पर विराट कोहली के बल्ले से 5 टेस्ट मैचों की 9 पारियों में 23.75 के एवरेज से महज 190 रन बनाए थे। इसमें पर्थ में जड़ा गया 100 रनों का नॉट आउट शतक शामिल था। इससे पहले रोहित शर्मा ने 7 मई 2025 को टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
