24 घण्टे ऑनलाइन

कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मैच रविवार को मध्य-प्रदेश के इंदौर में खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय टीम गुरुवार को इंदौर पहुंच चुकी है, जहां खिलाड़ियों ने शुक्रवार को नेट्स में पसीना बहाया हैं। इस बीच,…

24GhanteOnline
January 17, 2026
2 min read
कोहली ने किए महाकाल के दर्शन, कुलदीप के साथ भस्म आरती में हुए शामिल

भारत और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का फाइनल मैच रविवार को मध्य-प्रदेश के इंदौर में खेला जाना है, जिसके लिए भारतीय टीम गुरुवार को इंदौर पहुंच चुकी है, जहां खिलाड़ियों ने शुक्रवार को नेट्स में पसीना बहाया हैं। इस बीच, भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव ने महाकाल के दर्शन किए हैं।

क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और कुलदीप यादव ने शनिवार को इंदौर से करीब 55 किलोमीटर दूर उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां दोनों खिलाड़ी सुबह की भस्म आरती में शामिल हुए। दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की।


VIDEO | Ujjain, Madhya Pradesh: Cricketers Virat Kohli and Kuldeep Yadav offer prayers at the revered Shree Mahakaleshwar Temple.#Ujjain #Cricket

(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/cnmCqUuDcG


— Press Trust of India (@PTI_News) January 17, 2026

यह पहला मौका नहीं जब विराट कोहली (Virat Kohli) और कुलदीप यादव किसी धार्मिक स्थल पर पहुंचे हों। दोनों खिलाड़ी अक्सर प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन के लिए जाते रहे हैं। कोहली को कई बार वृन्दावन के संत प्रेमानन्द महाराज के दरबार में देखा गया है।

विराट कोहली (Virat Kohli) इस समय जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं, पिछले मैच में फैंस को उनसे बड़े स्कोर की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। उम्मीद है कि तीसरे वनडे में कोहली के बल्ले से एक और शतक देखने को मिलेगा। जो इंदौर के होल्कर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है। फिलहाल, तीन वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबरी पर है। रविवार को जीतने वाली टीम सीरीज पर कब्जा करेगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…