24 घण्टे ऑनलाइन

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुंचे कोहली, अनुष्का ने मांगी ये चीज

बीते कुछ सालों में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anishka Sharma) ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान…

24GhanteOnline
January 10, 2025
2 min read

बीते कुछ सालों में विराट कोहली (Virat Kohli) और अनुष्का शर्मा (Anishka Sharma) ने प्रेमानंद महाराज के दरबार में हाजिरी लगाई। विराट कोहली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ प्रेमानंद महाराज से मिलने के लिए पहुंचे। इस दौरान विराट (Virat Kohli) ने उन्हें घुटनो के बल लेटकर प्रणाम किया। जबकि अनुष्का शर्मा ने महाराज को दंडवत प्रणाम किया। अनुष्का ने संत से आशीर्वाद स्वरुप प्रेम और भक्ति की मांग की।

वृन्दावन के लोकप्रिय संत हित प्रेमानंद गोविंद शरण जी महाराज से मुलाकात करने और उनके दर्शन के लिए अक्सर ही देश की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंचती है। विराट और अनुष्का प्रेमानंद महाराज के पास दूसरी बार पहुंचे हैं। इस दौरान उन्होंने विराट अनुष्का से हाल चाल पूछा।

इसके बाद अनुष्का ने कहा, ‘पिछली बार जब हम आए थे तो मन में कुछ सवाल थे। और मुझे लगा कि पूछूंगी लेकिन वहां जो भी बैठा था उन सबने कुछ ना कुछ उसी तरह का सवाल आपसे किया। और जब मैं आपसे मन ही मन बातें कर रही थी मेरे जो भी सवाल थे। अगले दिन में एकांतिक वार्तालाप देखती थी तो कोई ना कोई वो सवाल पूछ लेता था। बॉलीवुड एक्ट्रेस ने आगे कहा, ‘आप बस मुझे प्रेम और भक्ति दे दो’।

प्रेमानंद महाराज ने विराट-अनुष्का (Virat Kohli-Anushka) को दिया आशीर्वाद


प्रेमानंद महाराज ने दोनों को आशीर्वाद देते हुए उनकी तारीफ भी की। संत ने कहा, ‘बहुत बहादुर है ये लोग (विराट कोहली और अनुष्का शर्मा)। संसार का यश सम्मान प्राप्त होने पर भक्ति की तरफ मुड़ पाना बहुत कठिन होता है। हमें लगता है कि विशेष प्रभाव आपका इनके ऊपर भक्ति का पड़ेगा। भक्ति से ऊपर कुछ नहीं है। नाम जाप करो, खुश रहो। और खूब प्रेम से रहो। खूब आनंद से रहो’।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…

सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा

जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…

एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड

एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…

Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई

एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…