विराट कोहली के फैन का टूटा दिल! ऑटोग्राफ न मिलने पर रो पड़ा बच्चा
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार 9 विकेट से जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार बन गई है। इस मुकाबले में भी विराट कोहली के बल्ले से एक छोटी, लेकिन शानदार पारी देखने को…
आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स पर शानदार 9 विकेट से जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम प्लेऑफ में पहुंचने की बड़ी दावेदार बन गई है। इस मुकाबले में भी विराट कोहली के बल्ले से एक छोटी, लेकिन शानदार पारी देखने को मिली। इस सीजन विराट (Virat Kohli) अभी तक काफी अच्छी लय में दिखे हैं। विराट कोहली इस मुकाबले के बाद जब होटल पहुंचे तो उनके एक छोटे फैन के साथ ऐसा कुछ हुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विराट (Virat Kohli) ने किया इग्नोर, तो नन्हे फैन का टूटा दिल
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में बच्चा टीम होटल के बाहर मिनिएचर बल्ला लेकर खड़ा था और विराट कोहली (Virat Kohli) से ऑटोग्राफ लेने की उम्मीद में बार-बार उन्हें पुकारता दिखा। तभी कोहली टीम के बाकी सदस्यों के साथ भारी सुरक्षा घेरे में होटल में एंट्री करते दिखे। लेकिन बच्चे की पुकार के बावजूद विराट ने रुककर ऑटोग्राफ नहीं दिया और आगे बढ़ गए। विराट कोहली ने इयरफोन लगाए हुए थे, शायद इसी वजह से उनका ध्यान इस नन्हे फैन की ओर नहीं गया।
इसके बाद निराश बच्चे ने गुस्से में अपना बल्ला फेंक दिया और फूट-फूटकर रोने लगा। वीडियो में बच्चे की निराशा और आंसू साफ दिख रहे हैं।
बता दें, आईपीएल की सभी टीमें सुरक्षा संबंधी किसी भी चूक से बचने के लिए टीम होटल के अंदर अपने खिलाड़ियों और सहायक कर्मचारियों के लिए सख्त प्रोटोकॉल का पालन करती हैं। वहीं, क्रिकेटरों को भी आमतौर पर टीम होटल में फैंस की ओर से सेल्फी या ऑटोग्राफ की रिक्वेस्ट को ना मानने की सलाह दी जाती है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
डोपिंग निलंबन के बीच पैरा एथलीट की मौत, 42 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
भारत के दिग्गज पैरा एथलीट नीरज यादव का 42 साल की उम्र में निधन हो गया। PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया था। बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में उनके शव का पोस्टमॉर्टम किया…
सुमित अंतिल ने फिर जीता दिल और गोल्ड, भाला फेंक में भारत का दबदबा
जापान के आइची-नागोय में आयोजित एशियन पैरा गेम्स के छठे दिन भारतीय पैरा एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया है। टूर्नामेंट के मेंस जैवलिन थ्रो की F42-F44/F61-F64 कैटेगरी में भारत के स्टार जैवलिन थ्रोअर…
एशियन पैरा गेम्स में भारत का दबदबा, सचिन ने रिकॉर्ड के साथ जीता गोल्ड
एशियन पैरा गेम्स 2026 (Asian Para Games 2026) में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। प्रतियोगिता के चौथे दिन भारत को कई इवेंट्स में मेडल मिले। इनमें पुरुषों की शॉट पुट स्पर्धा सबसे खास रही जहां भारतीय…
Asian Para Games में चमके भारतीय खिलाड़ी, CM योगी-सैनी और रेखा गुप्ता ने दी बधाई
एशियन पैरा गेम्स 2026 में भारतीय पैरा एथलीटों ने अपनी असाधारण प्रतिभा के दम पर इतिहास रच दिया है। टूर्नामेंट में बेबी सहाना रवि ने महिलाओं की सिंगल्स क्लास 9 पैरा टेबल टेनिस स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर स्टैंडिंग…
