24 घण्टे ऑनलाइन

बांके बिहारी मंदिर में खत्म हुआ VIP पास सिस्टम, श्रद्धालुओं को मिलेगा लाइव दर्शन

मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) को लेकर एक बड़ी मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें कई बड़े फैसलों पर सहमति बनी। इसके तहत अब मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी…

24GhanteOnline
September 12, 2025
3 min read

मथुरा। उत्तर प्रदेश के वृंदावन में स्थित विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) को लेकर एक बड़ी मीटिंग का आयोजन हुआ, जिसमें कई बड़े फैसलों पर सहमति बनी। इसके तहत अब मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी महाराज के दर्शन का समय बढ़ाया जाएगा और भक्तों को लाइव दर्शन कराए जाएंगे। इसके साथ ही मंदिर में वीआईपी पर्ची भी बंद होगी।

इस बैठक में ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) की व्यवस्था को लेकर कई अहम फैसलों पर मंथन किया गया, जिसमें कमेटी के अध्यक्ष से लेकर सभी पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे। सबसे बड़ा मंथन ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में भक्तों को सुविधा प्रदान करना है, जिससे कि दर्शन आसानी से हो सके। इसको लेकर हाई लेवल मैनेजमेंट कमेटी की ओर से बांके बिहारी मंदिर के समय को बढ़ाने पर सहमति बनाई गई है, जिसमें ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) पर समय बढ़ा दिया जाएगा और ठाकुर बांके बिहारी महाराज अब पहले के समय के बाद ही ज्यादा देर तक भक्तों को दर्शन देंगे।

ठाकुर बांके बिहारी महाराज (Banke Bihari) के दर्शन का समय


मंदिर में गर्मियों के समय सुबह 7 बजे से 7:15 बजे तक आरती, 7:15 बजे से दर्शन शुरू होकर 12:30 तक होंगे। इसके बाद 12:30 से 12:45 तक आरती होगी। फिर शाम को मंदिर में 4:15 से 9:30 बजे तक दर्शन होंगे और 9:30 से 9:45 तक आरती होगी। वहीं सर्दियों में सुबह 8:00 से 8:15 बजे तक आरती होगी। फिर 8:15 से 1:30 बजे तक दर्शन और 1:30 से 1:45 तक आरती होगी। फिर शाम को 4 से 9 बजे तक दर्शन और 9 से 9:15 तक आरती होगी।

VIP पर्ची अब हो जाएगी बंद


इसके साथ ही ठाकुर बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Mandir) में भक्तों के दर्शन के लिए लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा भी की जाएगी और ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में VIP पर्ची बंद कर दी जाएगी। इसके साथ ही एंट्री और एग्जिट को लेकर भी सहमति बनी है, जिसमें कहा गया कि एंट्री गेट से सिर्फ एंट्री ही होगी और एग्जिट से एग्जिट होगी। इन व्यवस्थाओं को लेकर तीन दिन SSP जरूरी काम पूरा करेंगे।

15 दिन में मंदिर की संपत्ति की जानकारी


मंदिर भवन और मंदिर परिसर का IIT रुड़की से आंतरिक स्ट्रक्चर ऑडिट कराए जाने पर भी सहमित बनी। इसके साथ ही मीटिंग में ये भी कहा गया कि श्री बांके बिहारी मंदिर के पास कितनी चल और अचल संपत्ति है। इसकी जानकारी 15 दिनों में लेकर समिति के सामने पेश की जाए और साल 2013 से 2016 तक का खास ऑडिट कराया जाए।

श्री बांके बिहारी जी मंदिर (Banke Bihari Mandir) गर्भ गृह के पास बंद कमरे को खोलने की व्यवस्था के लिए एक कमेटी (ऑडिटर, सिविल जज, ACM, वृंदावन, क्षेत्राधिकारी वृंदावन और गोस्वामी सदस्यों में से 1 होंगे) बनाई गई, जो अपने सामने कमरा खुलवाएंगी और सभी की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसकी इन्वेंटरी बनाई जाएगी और इसे संयुक्त हस्ताक्षर के साथ समिति के सामने रखा जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।