24 घण्टे ऑनलाइन

YSRCP को बड़ा झटका, विजयसाई रेड्डी ने राज्यसभा की सदस्यता से दिया इस्तीफा

हैदराबाद। सक्रिय राजनीति छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद, विजयसाई रेड्डी (Vijayasai Reddy) ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शनिवार को उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात…

24GhanteOnline
January 25, 2025
1 min read

हैदराबाद। सक्रिय राजनीति छोड़ने के अपने फैसले की घोषणा के एक दिन बाद, विजयसाई रेड्डी (Vijayasai Reddy) ने राज्यसभा सदस्य के रूप में अपना इस्तीफा सौंप दिया है। शनिवार को उन्होंने राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंपा।

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी के करीबी और भरोसेमंद सहयोगी रेड्डी (Vijaysai Reddy) ने वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) से भी इस्तीफा देने का फैसला किया है। शुक्रवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने खुलासा किया कि वह सक्रिय राजनीति से हट रहे हैं।

गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को मिलेगा गैलेंट्री अवॉर्ड-सर्विस मेडल


इस घटनाक्रम को वाईएसआरसी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, क्योंकि रेड्डी पार्टी में एक प्रमुख व्यक्ति रहे हैं और शुरुआत से ही वाईएस जगन के साथ निकटता से जुड़े रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

तमिलनाडु विधानसभा में जबरदस्त बवाल, डीएमके विधायकों को मार्शल ने सदन से बाहर निकाला

तमिलनाडु विधानसभा में मंगलवार को मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय की ओर से डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन पर लगाए गए आरोपों को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। डीएमके विधायकों ने मुख्यमंत्री के ईडी दस्तावेजों पर आधारित बयान को सदन की…

30 साल का इंतजार खत्म! हरियाणा-राजस्थान जल समझौते पर लगी मुहर, अमित शाह की मौजूदगी में MOU साइन

नई दिल्ली/चंडीगढ़। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में सोमवार को हरियाणा और राजस्थान के बीच जल बंटवारे को लेकर एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण समझौता (Water Agreement MoU) संपन्न हुआ है। इस उच्चस्तरीय बैठक के दौरान…

पंजाब में सबसे बड़ा संकट नशा, सरकार बनते ही करेंगे खात्मा: नायब सैनी

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ( CM Nayab Saini) ने कहा कि आज पंजाब में सबसे बड़ा संकट बढ़ता नशा है। नशे से अनेक घर बर्बाद और माताओं की गोद सूनी हो गई। जो युवा देश की सबसे बड़ी ताकत होता है, वह आज नशे की…

एमडीएमके ने डीएमके से तोड़ा नाता, वाइको बोले- चुनावी गठबंधन पर बाद में होगा फैसला

चेन्नई। तमिलनाडु की राजनीति में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। मरुमलार्ची द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (MDMK) की महासभा ने शनिवार को द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (द्रमुक) के नेतृत्व वाले धर्मनिरपेक्ष प्रगतिशील गठबंधन से अलग होने का…