24 घण्टे ऑनलाइन

करूर रैली हादसा: विजय की पार्टी का नेता गिरफ्तार, भगदड़ में 41 की मौत

टीवीके (TVK) के नेता और एक्टर विजय (Vijay) की रैली में हुई भगदड़ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। पार्टी के करूर वेस्ट जिला सचिव को रैली में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने…

24GhanteOnline
September 30, 2025
2 min read

टीवीके (TVK) के नेता और एक्टर विजय (Vijay) की रैली में हुई भगदड़ को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। पार्टी के करूर वेस्ट जिला सचिव को रैली में हुई भगदड़ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस बात की जानकारी पुलिस ने सोमवार रात को दी। पुलिस ने बताया की भगदड़ में जान गंवाने वालों की सख्या बढ़कर 41 हो गई है।

करूर वेस्ट जिला सचिव वीपी मथियालगन उन तीन टीवीके पदाधिकारियों में शामिल हैं, जिनके खिलाफ शनिवार को हुई भगदड़ के मामले में FIR दर्ज की गई है। इसके अलावा, टीवीके के राज्य महासचिव बुस्सी आनंद और उप महासचिव निर्मल कुमार के नाम भी FIR में शामिल हैं।

एक अधिकारी ने बताया कि जिला सचिव मथियालगन को करूर-डिंडीगुल सीमा के पास से गिरफ्तार किया गया। इन पर कई आरोपों के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें गैर इरादतन हत्या का प्रयास, दूसरे की जान को खतरे में डालना, और राज्य की सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाना आदि शामिल हैं।

FIR के मुताबिक, टीवीके प्रमुख विजय (Vijay) 27 सितंबर को करूर जिले में आयोजित रैली में जानबूझकर देर से पहुंचे, जिसके कारण भीड़भाड़ हो गई और लोग बेचैन हो गए। इसमें यह भी कहा गया है कि टीवीके पार्टी के लोगों ने अपने कार्यकर्ताओं को नियंत्रित नहीं किया और न ही भीड़भाड़ के खिलाफ पुलिस की चेतावनियों पर ध्यान दिया। पुलिस ने बताया कि कार्यकर्ता टिन की चादरों और पेड़ों की टहनियों पर चढ़ गए और नीचे खड़े लोगों पर गिर पड़े, जिससे कई लोग दब गए और हालात खराब हो गए।

दरअसल, तमिलनाडु के करूर में टीवीके प्रमुख विजय (Vijay) की एक राजनीतिक रैली में भगदड़ मचने से एक बड़ा हादसा हो गया। इस भगदड़ में 41 लोगों की मौत हो गई और 60 लोग घायल हो गए। मरने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पीएम मोदी ने इस घटना को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया और राज्य के सीएम एम।के। स्टालिन ने इस घटना को लेकर जांच के आदेश दिए हैं।

Tags:vijay

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…