24 घण्टे ऑनलाइन

विजय के घर को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू की जांच

अभिनेता-राजनेता विजय (Vijay) को रविवार को उनके चेन्नई स्थित आवास पर बम की धमकी मिली।, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनके नीलांकरै स्थित आवास पर व्यापक तलाशी के लिए खोजी कुत्तों के साथ एक बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया…

24GhanteOnline
September 28, 2025
1 min read

अभिनेता-राजनेता विजय (Vijay) को रविवार को उनके चेन्नई स्थित आवास पर बम की धमकी मिली।, समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, उनके नीलांकरै स्थित आवास पर व्यापक तलाशी के लिए खोजी कुत्तों के साथ एक बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।

यह घटना ऐसे समय में हुई है जब 27 सितंबर को करूर में विजय (Vijay) के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) की रैली के दौरान हुई भगदड़ में मरने वालों की संख्या बढ़कर 40 हो गई है और 60 से ज़्यादा लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से कम से कम दो की हालत गंभीर बनी हुई है।

इस बीच, एक्टर विजय (Vijay) ने मृतकों के परिवारों के लिए 20-20 लाख रुपए और घायलों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की है।

वह इस घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई के लिए अपनी पार्टी के सदस्यों के साथ विचार-विमर्श कर रहे हैं। वहीं, पार्टी महासचिव एन आनंद और करूर व नमक्कल पार्टी के प्रभारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Tags:vijay

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।