24 घण्टे ऑनलाइन

इस दिन रखा जाएगा विजया एकादशी व्रत, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

प्रत्येक माह में आने वाली एकादशी तिथि जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत रखा जाता है। द्रिक पंचांग…

24GhanteOnline
February 19, 2025
2 min read

प्रत्येक माह में आने वाली एकादशी तिथि जगत के पालनहार श्रीहरि विष्णुजी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित मानी जाती है। फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) व्रत रखा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा। धार्मिक मान्यता है कि विजया एकादशी का व्रत रखने से साधक को हर क्षेत्र में विजयी प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है। इस व्रत से जातक की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और कष्टों से छुटकारा मिलता है। आइए जानते हैं विजया एकादशी की सही तिथि, शुभ मुहूर्त, दान सामग्री और पारण टाइमिंग...

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) 2025 कब है?


द्रिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 23 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 24 फरवरी 2025 को दोपहर 01 बजकर 44 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार, 24 फरवरी 2025 को विजया एकादशी व्रत रखा जाएगा।

विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) 2025 : शुभ मुहूर्त


ब्रह्म मुहूर्त :05:11 ए एम से 06:01 ए एम तक

प्रातः सन्ध्या:05:36 ए एम से 06:51 ए एम तक

अभिजित मुहूर्त:12:12 पी एम से 12:57 पी एम तक

गोधूलि मुहूर्त:06:15 पी एम से 06:40 पी एम तक

अमृत काल :02:07 पी एम से 03:45 पी एम तक

पारण का समय : 24 फरवरी को विजया एकादशी व्रत रखने वाले जातक 25 फरवरी 2025 को सुबह 06 बजकर 50 मिनट से लेकर सुबह 09 बजकर 08 मिनट तक व्रत का पारण कर सकते हैं। इस दिन 12 बजकर 47 मिनट पर द्वादशी तिथि समाप्त हो जाएगी।

दान सामग्री लिस्ट :


विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi) के दिन सुख-समृद्धि हेतु विष्णुजी के साथ मां लक्ष्मी की भी पूजा की जाती है और कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है। विजया एकादशी के दिन सुहागिन महिलाओं को श्रृंगार सामग्री अर्पित कर सकते हैं। अनाज, मूंगफली, गुड़ इत्यादि का दिन कर सकते हैं। विजया एकादशी के दिन हल्दी का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे साधक पर विष्णुजी की कृपा बनी रहती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…