24 घण्टे ऑनलाइन

रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा तो हेड कॉन्स्टेबल को को आया हार्ट अटैक

बुराड़ी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने रिश्वत (Bribe) मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने पीड़ित को 25 हजार रुपये पर विशेष केमिकल लगाकर पुलिसकर्मी के पास भेजा था। आरोपी…

24GhanteOnline
June 29, 2025
2 min read

बुराड़ी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल को दिल्ली पुलिस की विजिलेंस टीम ने रिश्वत (Bribe) मांगने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम ने पीड़ित को 25 हजार रुपये पर विशेष केमिकल लगाकर पुलिसकर्मी के पास भेजा था। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल के रिश्वत (Bribe) लेते ही पीड़ित ने विजिलेंस की टीम को सूचना दे दी। इसके बाद विजिलेंस टीम की रेड की कार्रवाई के दौरान आरोपी को दिल का दौरा पड़ गया। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित बुराड़ी के कमालपुर निवासी है, जिसने बुराड़ी थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र कुमार मीणा पर उन्हें परेशान का करने का आरोप लगाया था। शिकायतकर्ता ने कहा था कि उसने अपने घर की छत पर टावर लगवाया है। इसके लिए आरोपी पुलिसकर्मी कार्रवाई का डर दिखाकर उन पर 75 हजार रुपये देने का दबाव बना रहा था।

पीड़ित ने हेड कॉन्स्टेबल के खिलाफ सबूत इकट्ठा किए और विजिलेंस टीम को इसकी शिकायत दी। आरोपी ने 75 हजार में से 25 हजार रुपये लेने के लिए पीड़ित को थाने बुलाया था। इस दौरान उसे रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। विजिलेंस की योजना के मुताबिक, पीड़ित ने शुक्रवार रात बुराड़ी थाने में पहुंचकर आरोपी को केमिकल लगे नोट दिए।

बताया जा रहा है कि पीड़ित के सुरेंद्र कुमार मीणा को केमिकल लगे नोट देने के बाद विजिलेंस एसीपी और एसएचओ थाने में पहुंच तो आरोपी को शक हुआ। कार्रवाई से बचने के लिए उसने रिश्वत (Bribe) के पैसे अपने साथी हेड कॉन्स्टेबल को सौंप दिए। जब विजिलेंस शाखा ने हेड कॉन्स्टेबल सुरेंद्र को दबोचा, तो उसके पास से रुपये नहीं मिले, लेकिन सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से रिश्वत का राज खुल गया। रेड के दौरान सुरेंद्र को दिल का दौरा पड़ गया। उसे बुराड़ी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराना पड़ा। इस कार्रवाई के बाद जिला नॉर्थ डीसीपी ने आरोपी पुलिसकर्मी को सस्पेंड कर दिया है। वहीं, थाने के एक इंस्पेक्टर पर भी कार्रवाई हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…