24 घण्टे ऑनलाइन

शिक्षा विभाग के अधिकारी के घर मिला दौलत का 'पहाड़', देखकर फटी की फटी रह गईं अधिकारियों की आंखें

बेतिया। बिहार (Bihar) के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के अफसर के घर से बड़ी तादाद में कैश बरामद किया गया है। बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई, इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया…

24GhanteOnline
January 23, 2025
2 min read

बेतिया। बिहार (Bihar) के बेतिया जिले में शिक्षा विभाग के अफसर के घर से बड़ी तादाद में कैश बरामद किया गया है। बेतिया जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई हुई, इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश जब्त किया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के आवास पर विजिलेंस विभाग की छापेमारी (Raids) चल रही है।

पटना से आई विजिलेंस टीम सुबह से डीईओ से पूछताछ कर रही है। जांच में अब तक भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। नोट गिनने के लिए मशीन मंगवाई गई है।

बताया जा रहा है कि पटना से आई विजिलेंस टीम ने आज सुबह जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी (Raids) शुरू की। इस दौरान किसी को भी अंदर जाने या बाहर आने की अनुमति नहीं दी जा रही है। मामले पर स्थानीय प्रशासन और विजिलेंस विभाग के अधिकारी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

यह कार्रवाई बेतिया के मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार कॉलोनी में जिला शिक्षा पदाधिकारी के घर पर की जा रही है। डीईओ रजनीकांत प्रवीण पिछले तीन वर्षों से बेतिया में पदस्थापित हैं। विजिलेंस टीम उनके घर में कई घंटे से मौजूद है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

सूत्रों के मुताबिक, अब तक घर से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुआ है। स्थिति यह है कि नोट गिनने वाली मशीन मंगवानी पड़ी। मौके पर पुलिस बल को भी तैनात किया गया है। विजिलेंस टीम ने डीईओ के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की है।

ISRO ने जारी की महाकुंभ नगर में टेंट सिटी और संगम की तस्वीरें, ऐसा दिखता है अंतरिक्ष से नजारा


सूत्रों के मुताबिक, जिला शिक्षा पदाधिकारी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। छापेमारी (Raids) इसी सिलसिले में की जा रही है। यह भी बताया जा रहा है कि डीईओ के खिलाफ वित्तीय अनियमितताओं और अवैध संपत्ति के मामले में शिकायतें दर्ज थीं। फिलहाल, विजिलेंस टीम कार्रवाई में जुटी है और मामले की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…