24 घण्टे ऑनलाइन

विक्की कौशल ने खरीदी अल्ट्रा लग्जरी कार, अंदर मसाज की सुविधा

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने हाल ही में एक अल्ट्रा लग्जरी कार खरीदी है, जिसका नाम लेक्सस LM350h 4S है. विक्की इन दिनों संजय लीला भंसाली की नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में मुंबई में एक इवेंट से…

24GhanteOnline
December 7, 2025
2 min read

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) ने हाल ही में एक अल्ट्रा लग्जरी कार खरीदी है, जिसका नाम लेक्सस LM350h 4S है. विक्की इन दिनों संजय लीला भंसाली की नई फिल्म की तैयारी कर रहे हैं. हाल ही में मुंबई में एक इवेंट से निकलते समय इस नई कार में दिखाई दिए. जब यह चमचमाती कार पहली बार लोगों के सामने दिखी, तो सबका ध्यान इसकी तरफ चला गया. यह कार सोनिक क्वार्ट्ज कलर में बाहर खड़ी थी और काफी शानदार लग रही थी.

लेक्सस की रेंज में LM350h 4S सबसे ऊपर वाली कार है. भारत में इसकी कीमत एक्स-शोरूम ₹2.69 करोड़ से शुरू होती है. दुनिया भर में यह MPV अपनी ज्यादा आरामदायक सीटिंग और लग्जरी केबिन के लिए मशहूर है. विक्की की कार कलेक्शन में यह एक बड़ा और खास जोड़ है.

क्या है कार की खासियत


यह कार टोयोटा वेलफायर वाले GA-K प्लेटफॉर्म पर बनी है, लेकिन इसे एकदम अल्ट्रा-लग्जरी लाउंज की तरह तैयार किया गया है. बाहर से इसका लुक एकदम लेक्सस जैसा है, इसमें बड़ी स्पिंडल ग्रिल, पतली LED हेडलाइट्स और बहुत ही मॉडर्न डिजाइन है. अंदर की बात करें तो विक्की ने इसका सबसे टॉप मॉडल लिया है, जिसमें 4 सीटों वाली 4S कॉन्फिगरेशन होती है. केबिन को बीच में एक पूरी लंबी पार्टिशन से दो हिस्सों में बांटा गया है, जिससे पीछे की सीटें एक प्राइवेट सूट जैसी लगती हैं. पीछे दो बड़ी एयरलाइन जैसी रेक्लाइनर सीटें हैं, जिनमें वेंटिलेशन, हीटिंग और कई तरह के एडजस्टमेंट मिलते हैं.

बेहद लग्जरी हैं फीचर्स


पीछे बैठे लोगों के लिए 23-स्पीकर सराउंड साउंड सिस्टम, फोल्ड-आउट टेबल, USB पोर्ट, रियर टचस्क्रीन और हीटेड आर्मरेस्ट तक दिए गए हैं. यह कार सच में एक चलता-फिरता बिजनेस-क्लास केबिन है, जो अपने VIP पैसेंजर्स को पूरी आरामदायक यात्रा देती है. इसमें मसाज वाली सीटें भी मिल जाती हैं.

इंजन और पावर


कार में स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सिस्टम है, जिसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन और इलेक्ट्रिक मोटर मिलकर काम करते हैं. इससे कार ज्यादा स्मूद चलती है और माइलेज भी बढ़ता है. यह 246 bhp की पावर और 239 Nm का टॉर्क देती है और इसकी टॉप स्पीड 190 kmph है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…