24 घण्टे ऑनलाइन

उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम बी. सी. खंडूरी से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी से शिष्टाचार भेंट की और उनके…

24GhanteOnline
January 17, 2026
2 min read
उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम बी. सी. खंडूरी से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) बी. सी. खंडूरी से शिष्टाचार भेंट की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण और आत्मीय वातावरण में हुई।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति (C.P. Radhakrishnan) ने लोकसभा में सहकर्मी के रूप में अपने पुराने संस्मरण साझा करते हुए मेजर जनरल खंडूरी के साथ अपने लंबे संसदीय जुड़ाव को याद किया। उन्होंने कहा कि खंडूरी का सार्वजनिक जीवन अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के मूल्यों का प्रतीक रहा है।

उपराष्ट्रपति (C.P. Radhakrishnan) ने मेजर जनरल खंडूरी के विशिष्ट सैन्य सेवा काल का उल्लेख करते हुए देश के बुनियादी ढांचे के विकास में उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि स्वर्णिम चतुर्भुज परियोजना और राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम जैसे ऐतिहासिक अभियानों के माध्यम से खंडूरी ने देश की सड़क कनेक्टिविटी को नई दिशा दी, जिससे विभिन्न क्षेत्रों के आर्थिक और सामाजिक विकास को गति मिली। विशेष रूप से इन परियोजनाओं से कोयंबटूर क्षेत्र को बेहतर संपर्क मिला, जिसने वहां के औद्योगिक और व्यापारिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मुलाकात के दौरान उपराष्ट्रपति (C.P. Radhakrishnan) ने मेजर जनरल खंडूरी के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि उनका अनुभव और योगदान आज भी देश के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।