24 घण्टे ऑनलाइन

वट सावित्री व्रत कब रखा जाएगा, जानें पूजा में क्या चाहिए सामान

इस साल वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत 26 मई को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता…

24GhanteOnline
May 21, 2025
2 min read

इस साल वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत 26 मई को रखा जाएगा। यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वट सावित्री व्रत रखने से पति की लंबी उम्र का आशीर्वाद मिलता है और वैवाहिक जीवन खुशहाल बना रहता है। इस व्रत में वट वृक्ष की पूजा करने का विधान है। वट सावित्री पूजा करने के लिए चीजों का होना जरूरी माना जाता है, अन्यथा पूजा अधूरी मानी जाती है। अगर आप पहली बार वट सावित्री (Vat Savitri) पूजा करने जा रही हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि वट सावित्री व्रत के लिए क्या सामग्री चाहिए।

वट सावित्री (Vat Savitri) पूजा में क्या-क्या सामान चाहिए?


वट सावित्री पूजा के लिए आपको नीचे दी गई चीजों की जरूरत होगी-

सत्यवान-सावित्री की मूर्ति (कपड़े की बनी हुई)
बांस का बना हुआ एक हाथ पंखा
सूत का लाल धागा
धूप
मिट्टी का दीपक
देसी घी
फूल
फल
सवा मीटर का एक कपड़ा
दो सिंदूरी जल से भरा हुआ पात्र
रोली
हल्दी और कुमकुम
अक्षत
फूल और फूलों की माला
पंचामृत
पानी वाला लोटा या कलश
नई चुनरी (लाल या पीली)
सात प्रकार के अनाज या फल (फल विशेष रूप से केला, नारियल, आम इत्यादि)
सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू, किशमिश
मिठाई

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत तिथि 2025


वैदिक पंचांग के अनुसार, ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि 26 मई को दोपहर 12:11 मिनट से शुरू होगी। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 26 मई को सुबह 08:31 मिनट पर तिथि खत्म होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार वट सावित्री व्रत 26 मई को किया जाएगा।

वट सावित्री (Vat Savitri) की पूजा करने से क्या होता है?


हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और जीवन में सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखकर बरगद के पेड़ की पूजा करती हैं। ऐसी मान्यता है कि बरगद के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और महेश का वास होता है और इस दिन वट वृक्ष की पूजा करने से त्रिदेवों का आशीर्वाद मिलता है और जीवन में खुशहाली आती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…