24 घण्टे ऑनलाइन

एक ही माह में दो बार रखा जाता है वट सावित्री व्रत, जानें इसके पीछे की वजह

सनातन धर्म में वट सावत्री (Vat Savitri) व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन…

24GhanteOnline
May 17, 2025
2 min read

सनातन धर्म में वट सावत्री (Vat Savitri) व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। हर वर्ष ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के अगले दिन वट सावित्री व्रत रखा जाता है। इसी दिन शनि जयंती भी मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष की पूजा करती हैं। कहते हैं कि इस व्रत के प्रताप से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का वरदान मिलता है। इसके अलावा निसंतान महिलाओं को संतान के भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं जेष्ठ माह की पूर्णिमा तिथि पर भी वट सावित्री का व्रत किया जाता है, लेकिन ऐसा क्यों है कि साल में दो बार एक ही माह में यह व्रत दो बार क्यों किया जाता है।

वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत कब है?


साल 2025 का पहला वट सावित्री व्रत 26 मई 2025 को पड़ेगा, वहीं साल का दूसरा वट सावित्री व्रत 10 जून को पड़ेगा।

दो बार क्यों किया जाता है वट सावित्री (Vat Savitri)  व्रत?


स्कंद और भविष्य पुराण के अनुसार, वट सावित्री व्रत (Vat Savitri) ज्येष्ठ मास शुक्ल पक्ष की पूर्णिम को किया जाता है, वहीं निर्णयामृतादि के अनुसार, यह व्रत ज्येष्ठ माह कृष्ण पक्ष अमावस्या तिथि को किया जाता है। कहते हैं कि भारत में अमावस्यांत और पूर्णिमानता ये दो मुख्य कैलेंडर प्रचलित हैं। इन दोनों के कैलेंडर में तिथि का अंतर होता है।

पूर्णिमानता कैलेंडर के अनुसार, वट सावित्री (Vat Savitri) व्रत जेष्ठ माह की अमावस्या को मनाया जाता है। जिसे वट सावित्रि अमावस्या कहा जाता है। इस दिन उत्तर भारत, नेपाल और मिथिला के क्षेत्रों में वट सावित्री व्रत रखा जाता है। जबकि अमानता कैलेंडर के हिसाब से जेष्ठ माह की पूर्णिमा मनाता हैं, जिसे वट पूर्णिमा व्रत कहा जाता है। इसके लिए गुजरात और महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वट सावित्री व्रत रखा जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…