घर में इस दिशा में लगाएं आईना, बढ़ जाएगा सुख सौभाग्य
वास्तु में दिशाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। घर में शीशा (Mirror) लगाते समय भी वास्तु की कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में सही दिशा में दर्पण लगाने से जीवन में खुशियों और सुख-सौभाग्य का आगमन…
वास्तु में दिशाओं को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। घर में शीशा (Mirror) लगाते समय भी वास्तु की कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए। मान्यता है कि घर में सही दिशा में दर्पण लगाने से जीवन में खुशियों और सुख-सौभाग्य का आगमन होता है। वहीं, शीशा लगाते से वास्तु से जुड़ी कुछ गलतियां व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं। कहा जाता है कि शीशा लगाते समय वास्तु के नियमों का पालन करने से धन, सुख-समृद्धि खिंची चली आती हैं। आइए जानते हैं घर में दर्पण (Mirror) लगाने से जुड़े वास्तु नियम...
घर में शीशा (Mirror) लगाने के वास्तु नियम :
- वास्तु के अनुसार, घर में हमेशा उत्तर या पूर्व दिशा में दर्पण (Mirror) लगाना शुभ होता है। कहा जाता है कि उत्तर-पूर्व दिशा में लगा हुआ शीशा धन-दौलत को आकर्षित करता है।
- इसके अलावा उत्तर या पूर्व दिशा में धन लाभ के लिए दर्पण (Mirror) लगाना लाभकारी माना गया है।
- वास्तु के मुताबिक, घर में धुंधला, गंदा और टूटा हुआ शीशा (Mirror) नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे परिवार के सदस्यों को तरक्की के राह पर बाधाओं का सामना करना पड़ता है।
- पश्चिम या दक्षिण की दीवार पर शीशा लगाने से बचना चाहिए। मान्यता है कि इससे पारिवारिक जीवन में अशांति बनी रहती है।
- वास्तु में रसोईघर में शीशा लगाना शुभ नहीं माना गया है। कहा जाता है कि इससे स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
- मान्यता है कि बेडरूम में भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। शीशे में बेड का प्रतिबिंब वास्तु दोष उत्पन्न करता है।
- वास्तु में अष्टभुजाकार शीशा लगाना अति शुभ माना गया है। वहीं, स्टोर रूम में दर्पण लगाने से बचना चाहिए। कहा जाता है कि इससे घर के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
