24 घण्टे ऑनलाइन

इस विधि से करें वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण, मिलेगा व्रत का पूरा फल

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का खास महत्व हैं। इस दिन जगत के पालन हार श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। यह व्रत वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन को किया जाता ह। मान्यता है कि इस दिन…

24GhanteOnline
April 23, 2025
2 min read

हिंदू धर्म में वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का खास महत्व हैं। इस दिन जगत के पालन हार श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। यह व्रत वैशाख माह कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि के दिन को किया जाता ह। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा और व्रत का पालन करने से व्यक्ति सभी प्रकार के पापों से मुक्ति मिलती है। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि आती है। वहीं द्वादशी तिथि पर शुभ मुहूर्त में पारण करने से व्रत का पूर्ण लाभ प्राप्त होता है।

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) पारण का समय


वैदिक पंचांग के अनुसार, वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का पारण अगले दिन यानी बृहस्पतिवार 25 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 46 मिनट से लेकर 8 बजकर 23 मिनट तक किया जा सकता है। इस दौरान व्रती पारण कर सकते हैं।

कैसे करें व्रत का पारण


वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) तिथि के अगले दिन स्नान कर साफ वस्त्र धारण कर लें। उसके बाद पूजा घर की साफ-सफाई कर लें और विधि-विधान से पूजा करें। साथ ही पारण में भगवान विष्णु के भोग में तुलसी पत्र से करें। इसके बाद व्रती सात्विक भोजन ग्रहण कर पारण करें। ध्यान रहें व्रती पारण से पहले दान अवश्य करें।

वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का महत्व


धार्मिक मान्यता के अनुसार, वरुथिनी एकादशी (Varuthini Ekadashi) का व्रत करन व्यक्ति को भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा सभी प्रकार के दुख, कष्ट और दरिद्रता दूर होती है। पद्म पुराम में इस व्रत के बारे में बताया गया है कि वरुथिनी एकादशी व्रत करने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती हैऔर सभी तरह के पाप नष्ट हो जाते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…