24 घण्टे ऑनलाइन

सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों ने…

24GhanteOnline
July 11, 2026
2 min read
सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर विभिन्न संगठनों ने सीएम धामी का किया अभिनंदन

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सेवक के रूप में सर्वाधिक कार्यकाल पूरा करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का शनिवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में विभिन्न सामाजिक एवं जनप्रतिनिधि संगठनों ने अभिनंदन किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) से मुलाकात करने वालों में गुरुद्वारा सभा, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, किसान आयोग, अखिल गढ़वाल सभा तथा प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के प्रतिनिधि शामिल रहे। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य में सुशासन, विकास और जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके सफल नेतृत्व की प्रशंसा की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान और शुभकामनाएं प्रदेश की सवा करोड़ जनता के विश्वास और सहयोग का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में उत्तराखंड के समग्र एवं संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। पारदर्शिता, सुशासन, सेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए राज्य सरकार विकास के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सर्वांगीण विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। सरकार सभी के सहयोग और सुझावों के साथ राज्य को विकास के नए शिखर पर पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने मुख्यमंत्री को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया तथा प्रदेश के विकास और जनहित के कार्यों के सफल क्रियान्वयन के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें