24 घण्टे ऑनलाइन

Vanraj is Back...! अनुपमा की लाइफ में फिर से होगी वनराज की एंट्री, ये एक्टर को मिला रोल

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'Anupama' रुपाली गांगुली से लेकर सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना जैसे सितारों ने इस टीवी सीरियल से दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसकी कहानी, ट्विस्ट और टर्न्स ने हमेशा ही शो की टीआरपी को बढ़ाया…

24GhanteOnline
July 16, 2025
2 min read

स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'Anupama' रुपाली गांगुली से लेकर सुधांशु पांडे और गौरव खन्ना जैसे सितारों ने इस टीवी सीरियल से दर्शकों के दिलों पर राज किया। इसकी कहानी, ट्विस्ट और टर्न्स ने हमेशा ही शो की टीआरपी को बढ़ाया है। लेकिन बीते कुछ महीनों में काफी फेरबदल हुए।

शो में लीप आया। गौरव से लेकर सुधांशु तक ने अलविदा कह दिया। ऐसे में टीआरपी रेटिंग पर भी असर पड़ा। शायद यही वजह है कि मेकर्स फिर से पुराने किरदारों को नए चेहरों के रूप में वापस ला रहे हैं। एक बार फिर से वनराज शाह आने वाले हैं, लेकिन इस बार ये किरदार सुधांशु नहीं, बल्कि फेमस एक्टर रोनित रॉय निभाने वाले हैं!

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, रोनित रॉय की जल्द ही रुपाली गांगुली के शो 'Anupama' में एंट्री हो सकती है। वो 'मिस्टर शाह' बनकर आएंगे।

गौरव खन्ना को लेकर भी एक खबर है कि वो भी वापसी कर सकते हैं। हालांकि, लीप के बाद उनका किरदार लगभग गायब हो गया है। पर गौरव ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि उनका जाना 'अभी के लिए बस एक अल्पविराम' है। ऐसे में फैंस कयास लगा रहे हैं कि वो सही समय पर वापसी कर सकते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।