बर्फबारी और भारी बारिश ने रोकी गई वैष्णों देवी यात्र
जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर भारी बारिश और बर्फबारी ने मां वैष्णों देवी (Vaishno Devi) के श्रद्धालुओं के कदम रोक दिए है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप…

जम्मू-कश्मीर में त्रिकुटा पहाड़ियों पर भारी बारिश और बर्फबारी ने मां वैष्णों देवी (Vaishno Devi) के श्रद्धालुओं के कदम रोक दिए है। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वैष्णो देवी यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है। माता वैष्णो देवी मंदिर के आसपास साल की पहली बर्फबारी हुई है, जिससे यात्रा रोक दी गई है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में बारिश के साथ बर्फबारी हुई है और स्कूलों को बंद कर दिया गया है। वैष्णो देवी (Vaishno Devi) भवन पर भी बर्फबारी हो रही है। श्रद्धालुओं को सुरक्षा कारणों के चलते कटरा में ही रोक दिया गया है।
वहीं, ताजा जानकारी मिली है कि नए रजिस्ट्रेशन पर भी रोक लगा दी गई है। यह फैसला श्रद्धालुओं की जान-माल की रक्षा के लिए लिया गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ऐसे ही हालात बने रहने की चेतावनी दी है।
पर्यटकों के चेहरे खिले
बर्फभारी को लेकर बात की जाए तो, कश्मीर में हो रही बर्फबारी ने पर्यटकों के चेहरों पर खुशी ला दी है। जम्मू-कश्मीर के कई पर्यटन स्थलों पर हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, जिससे सैलानियों की संख्या में तेजी देखने को मिली। मौसम विभाग श्रीनगर के मुताबिक, यह बदलाव लंबे शुष्क मौसम के बाद राहत लेकर आया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
‘कल एक नई यात्रा शुरू हुई’, निधि राजदान संग शादी के बाद बोले उमर अब्दुल्ला
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। उन्होंने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर निधि राजदान के साथ अपनी एक तस्वीर साझा करते हुए इस बात की आधिकारिक…
IAS प्रिंस कुमार को मिली नई कमान, अमरनाथ श्राइन बोर्ड में नियुक्ति
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारी प्रिंस कुमार(IAS Prince Kumar) को नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) का अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी (Additional CEO)…
बडगाम मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी मूसा ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी
बडगाम। जम्मू-कश्मीर में मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात बडगाम जिले के गुरवटकालान इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। उसकी पहचान सुलेमान शाह उर्फ मूसा के रूप…
श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान खंभे से टकराया यात्रियों से भरा इंडिगो विमान
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब यात्रियों से भरा इंडिगो (IndiGo) विमान पार्किंग के दौरान विजुअल डॉकिंग गाइडेंस सिस्टम (VDGS) के खंभे से टकरा गया। राहत की बात यह…
