24 घण्टे ऑनलाइन

सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी खबर फैलाने वालों के खिलाफ एक्शन मोड में पुलिस

देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर…

24GhanteOnline
August 30, 2025
2 min read

देहरादून। प्रदेश में आपदा राहत कार्यों के बीच मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) एक्शन मोड में आ गई है। सोशल मीडिया पर भ्रामक और झूठी सूचनाएं प्रसारित कर जनमानस को गुमराह करने वाले तत्वों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। शनिवार को देहरादून पुलिस ने तीन फेसबुक पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह कार्रवाई भाजपा जिलाध्यक्ष देहरादून, श्री सिद्धार्थ अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत शिकायत पत्र के आधार पर की गई है।

आपदा प्रभावित क्षेत्र और असर


प्रदेश के बागेश्वर, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जनपद इन दिनों आपदा से सबसे अधिक प्रभावित हैं। ऐसे कठिन समय में मुख्यमंत्री बदलने जैसी झूठी खबरें फैलाना न केवल राहत एवं बचाव कार्यों में व्यवधान उत्पन्न करता है, बल्कि सरकारी कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था को भी प्रभावित करता है।

पुलिस की जांच और कार्रवाई


जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि फेसबुक पेज “आई लव माय उत्तराखंड संस्कृति”, “उत्तराखण्ड वाले” और “जनता जन आंदोलन इरिटेड” से मुख्यमंत्री परिवर्तन संबंधी झूठी व भ्रामक पोस्ट प्रसारित की गई थीं। इस आधार पर तीनों पेज संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

पुलिस (Uttarakhand Police) की अपील


उत्तराखण्ड पुलिस (Uttarakhand Police) आमजन से अपील करती है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अपुष्ट अथवा भ्रामक सूचना का प्रसार करने से बचें।

सोशल मीडिया के कालमियों को भी स्पष्ट चेतावनी दी जाती है कि अफवाह फैलाने अथवा भ्रामक पोस्ट करने पर उनके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश पुलिस (Uttarakhand Police) सोशल मीडिया की निरंतर निगरानी कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।