24 घण्टे ऑनलाइन

ग्लोबल स्टेज पर UP की धमाकेदार एंट्री, आज से दिल्ली में इंटरनेशनल ट्रेड फेयर की धूम

लखनऊ: यूपी इस वर्ष 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला ( IITF) 2025 में साझीदार राज्य के रूप में भाग ले रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में राज्य की लोकल टू ग्लोबल…

24GhanteOnline
November 14, 2025
2 min read

लखनऊ: यूपी इस वर्ष 44वें भारत अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला ( IITF) 2025 में साझीदार राज्य के रूप में भाग ले रहा है। नई दिल्ली के भारत मंडपम में 14 से 27 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में राज्य की लोकल टू ग्लोबल रणनीति केंद्र में रहेगी। प्रदेश से पहुंचे 2750 से अधिक प्रतिभागी और सजाए गए 343 ओडीओपी स्टॉल वैश्विक मंच पर आर्थिक तरक्की का दर्शन कराएंगे।

प्रदेश से शामिल होने वाले खास उत्पादों में आगरा का पेठा, बनारसी हस्तशिल्प, भदोही की कार्पेट, मेरठ के खेल सामान, सहारनपुर की लकड़ी की नक्काशी और फिरोजाबाद का ग्लासवेयर प्रमुख आकर्षण होंगे। वैश्विक खरीदारों के लिए इन उत्पादों को आधुनिक पैकेजिंग, डिजिटल मार्केटिंग और सस्टेनेबल तरीकों से प्रस्तुत किया जा रहा है।

राज्य के 150 से अधिक युवा स्टार्टअप्स और महिला उद्यमी भी मेले ( IITF) में अपनी नवोन्मेषी पहल प्रदर्शित करेंगे। सरकार का मानना है कि इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और महिला उद्यमिता को नई पहचान मिलेगी। इनके लिए विशेष वर्कशॉप और बीटूबी नेटवर्किंग सत्र भी आयोजित किए जाएंगे।

मेले में ओडीओपी उत्पादों के लिए ग्लोबल मार्केट एक्सेस सेमिनार, डिजिटल शोरूम और विदेशी प्रतिनिधिमंडलों के साथ व्यापारिक बैठकों का आयोजन होगा, जिससे निर्यात को बढ़ावा मिलेगा। अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला ( IITF) 2025 उत्तर प्रदेश को वैश्विक व्यापार परिदृश्य में नई ऊंचाई देने का महत्वपूर्ण अवसर बन रहा है।

Tags:(IITF)

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें