24 घण्टे ऑनलाइन

यूजर्स अब TV पर देख सकेंगे Instagram Reels, कंपनी ने लॉन्च किया नया ऐप

अमेजन और मेटा ने मिलकर Instagram for TV नाम से नया ऐप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब Instagram Reels को बड़ी TV स्क्रीन पर देख सकेंगे. यह ऐप चुनिंदा Amazon Fire TV devices के लिए जारी किया गया है और Amazon Appstore से…

24GhanteOnline
December 17, 2025
3 min read

अमेजन और मेटा ने मिलकर Instagram for TV नाम से नया ऐप लॉन्च किया है, जिससे यूजर्स अब Instagram Reels को बड़ी TV स्क्रीन पर देख सकेंगे. यह ऐप चुनिंदा Amazon Fire TV devices के लिए जारी किया गया है और Amazon Appstore से डाउनलोड किया जा सकता है. Instagram for TV ऐप में मल्टिपल अकाउंट्स का सपोर्ट दिया गया है, जिससे एक ही घर के कई लोग इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.

मेटा और अमेजन की नई साझेदारी


Instagram for TV एप को इंस्टाग्राम ने मेटा के साथ मिलकर लॉन्च किया है. इस ऐप का मकसद इंस्टाग्राम के शॉर्ट-फॉर्म कंटेंट, स्क्रीन पर रील्स, टीवी दर्शकों तक पहुंचाना है. कंपनी के अनुसार, Reels को यूजर्स की रुचि के आधार पर अलग-अलग channels में दिखाया जाएगा. यूजर्स को अपने फायर टीवी डिवाइस पर अमेजन Appstore से ऐप इंस्टॉल करना होगा.

मल्टीपल अकाउंट्स और स्मार्ट सुझाव


Instagram for TV ऐप में एक ही डिवाइस पर अधिकतम पांच अकाउंट लॉग इन किए जा सकते हैं. यह ऐप इंस्टाग्राम के proprietary algorithm पर काम करता है, जिससे मोबाइल एप की तरह ही नया और रिलेवेंट कंटेंट रिकमंडेशन होता है. लॉग इन करने के बाद यूजर्स अपने पसंदीदा क्रिएटर्स को सर्च कर सकते हैं और दोस्तों की प्रोफाइल भी देख सकते हैं. इससे TV पर इंस्टाग्राम का एक्सपीरियंस काफी हद तक mobile जैसा बन जाता है.

Reels इंटरेक्शन और सोशल एक्सपीरियंस


इस नए TV ऐप के जरिए यूजर्स Reels को सिर्फ देख ही नहीं सकते, बल्कि उन्हें लाइक भी कर सकते हैं और कमेंट्स और रिएक्शन पढ़ सकते हैं. अमेजन के मुताबिक, यह ऐप सोशल इंटरेक्शन को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है. इससे इंस्टाग्राम इंगेजमेंट मॉडल टीवी प्लेटफॉर्म पर भी एक्टिव रहता है. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो फैमिली या दोस्त के साथ कंटेंट देखना पसंद करते हैं.

किन Fire TV Devices पर मिलेगा सपोर्ट


Instagram for TV ऐप फिलहाल US में सिलेक्ट अमेजन Fire TV devices पर उपलब्ध है. इनमें Fire TV Stick HD, Fire TV Stick 4K Plus, Fire TV Stick 4K Max First और Second Generation, Fire TV 2-Series, Fire TV 4-Series और Fire TV Omni QLED Series शामिल हैं. यह लॉन्च अमेजन के हाल ही में भारत में आए Fire TV Stick 4K Select के बाद हुआ है, जो 4K HDR10+ सपोर्ट और एलेक्सा वॉयस असिस्टेंट के साथ आता है. अमेजन का यह कदम TV और सोशल मीडिया के बीच की दूरी को कम करता दिख रहा है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…