24 घण्टे ऑनलाइन

मुहांसों में करें इस लकड़ी का इस्तेमाल, आजमाते ही दिखेगा असर

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल (Pimples) की समस्या का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स हो जाने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि यह…

24GhanteOnline
May 31, 2026
2 min read

खराब लाइफस्टाइल अनियमित खानपान, स्ट्रेस, तनाव, धूल-मिट्टी के कारण अधिकतर लोगों को पिंपल (Pimples) की समस्या का सामना करना पड़ता है। चेहरे पर पिंपल्स हो जाने के कारण आपका पूरा लुक खराब हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि यह पिंपल आसानी से बिना किसी साइड इफेक्ट्स के हट जाए तो चंदन का ऐसे इंस्तेमाल कर सकते हैं।

चंदन का इस्तेमाल सौंदर्य के रूप में प्राचीन काल से किया जा रहा है। आयुर्वेद में इसे सबसे अच्छा ब्यटी रेमिडी मना जाता है। चंदन का इस्तेमाल पाउडर और  तेल के रूप में किया जाता है। जिससे आप कई  तरह की स्किन संबंधी समस्याओं से निजात मिल जाता है।

पिंपल (Pimples)  में ऐसे करें चंदन का इस्तेमाल


चंदन में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आसानी से मुंहासे के कारण होने वाली सूजन को शांत कर देते हैं। इसके साथ ही पिंपल खत्म हो जाता है। इस समस्या से निजात पाने के लिए एक बाउल में थोड़ी हल्दी पाउडर, कपूर में थोड़ा सा चंदन का तेल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। रात को सोने से पहले इसे पिंपल में लगा लें और दूसरे दिन सुबह धो लें। इससे आपको लाभ मिलेगा।

चंदन स्किन को सॉफ्ट बनाने के साथ-साथ ब्लमिश और काले दाग को हटाने में मदद करता है। अगर आपको चंदन का तेल नहीं मिल रहा है तो शुद्ध चंदन पाउडर लें और इसमें किसी अन्य तेल को डाल लें जो आपकी स्किन के लिए उपयुक्त गो। इसके बाद इसे  करीब 12 घंटे के लिए छोड़ दें। इसके बाद इसे चेहरे पर अच्छी तरह से लगा लें। हल्के हाथों थोड़ी देर मसाज करने के बाद गुनगुने पानी से धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।