24 घण्टे ऑनलाइन

प्लास्टिक के डिब्बे हो गए हैं बेकार, तो फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

हमारे घर में मौजूद लगभग हर एक चीज एक समय के बाद पुरानी हो जाती है। फिर चाहे कोई इलेक्ट्रिक सामान हो या रसोई में इस्तेमाल होने वाला छोटा सा डिब्बा। आपकी रसोई में भी ऐसे कई डिब्बे (Plastic Boxes) होंगे जिन्हें आप पुराना…

24GhanteOnline
February 1, 2026
2 min read
प्लास्टिक के डिब्बे हो गए हैं बेकार, तो फेंकने के बजाए ऐसे करें यूज

हमारे घर में मौजूद लगभग हर एक चीज एक समय के बाद पुरानी हो जाती है। फिर चाहे कोई इलेक्ट्रिक सामान हो या रसोई में इस्तेमाल होने वाला छोटा सा डिब्बा। आपकी रसोई में भी ऐसे कई डिब्बे (Plastic Boxes) होंगे जिन्हें आप पुराना होने या टूट जाने की वजह से इस्तेमाल नहीं करते होंगे। ऐसे डिब्बों को आप अन्य कई कामों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। चलिए जानते हैं कैसे।

लगाएं पौधे


प्लास्टिक के डिब्बे (Plastic Boxes) आमतौर पर बहुत मजबूत होते हैं लेकिन एक समय के बाद इनमें क्रेक आ जाते हैं। क्रेक वाले डिब्बे को आप खाना रखने के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते लेकिन इनमें पौधे लगाए जा सकते हैं। खासकर गार्डन और बालकनी में लगने वाले पौधों के लिए यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इसके लिए आपको ज्यादा खर्च करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

old container plant pot

रखें छोटा-मोटा सामान

प्लास्टिक के टूटे डिब्बों (Plastic Boxes)  को आप घर में मौजूद छोटा-मोटा सामान रखने के लिए भी यूज कर सकते हैं। आपको बस किसी मजबूत पेपर, ऊन या कपड़े से डिब्बे को कवर करके सुंदर लुक देना है। reuse old plastic container

ऐसा करने से डिब्बा मजबूत भी हो जाएगा। अब आप इसमें घर में मौजूद छोटे-छोटे सामान को आसानी से संभाल कर रख सकते हैं।

हल्का क्रेक है तो रखें ऐसा सामान


अगर आपके डिब्बे (Plastic Boxes) में हल्का क्रेक आया है तो आप उसमें किसी भी तरह का लिक्विड सामान तो नहीं रख पाएंगे। हालांकि आप ऐसे डिब्बों में दाल जैसी सामग्री को सुरक्षित करके रख सकते हैं।

how to resue old box

दाल क्योंकि मोटी होती है इसलिए क्रेक होने या ना होने पर रखने से कोई दिक्कत नहीं होती है।

फ्लावर पॉट


टेबल और रूम में लगाए जाने वाले फ्लावर पॉट ज्यादा लंबे अच्छे नहीं लगते हैं। वहीं कई बार हम बड़े फ्लावर पॉट के साथ छोटे पॉट भी लगाते हैं।

Amazing Plant Pots Ideas, Recycle Plastic Container Into Beautiful Flower  Pots for Small Garden - Yo… | Plastic container crafts, Diy flower pots, Flower  pot crafts

ऐसा में आप प्लास्टिक के छोटे डिब्बों (Plastic Boxes) पर पेंट करके उनके अंदर आर्टिफिशियल फूलों का गुच्छा लगा सकते हैं। अट्रैक्टिव कलर वाले होममेड फ्लावर पॉट देखने में काफी अच्छे लगते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।