24 घण्टे ऑनलाइन

विकेंड पर बनाएं ये स्ट्रीट फूड, सभी को आएगा पसंद

अक्सर हल्की भूख लगने लग जाती हैं जो इंसान को बेहद परेशान करती है। इस दौरान कुछ हल्का-फुल्का मिल जाए तो क्या कहनें! अगर आप घर पर कुछ हल्का-फुल्का बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए नाचोज (Nachos) बनाने…

24GhanteOnline
November 7, 2025
2 min read

अक्सर हल्की भूख लगने लग जाती हैं जो इंसान को बेहद परेशान करती है। इस दौरान कुछ हल्का-फुल्का मिल जाए तो क्या कहनें! अगर आप घर पर कुछ हल्का-फुल्का बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए नाचोज (Nachos) बनाने की रेसिपी। हैल्दी स्नैक्स के तौर पर इसका सेवन किया जा सकता हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इस स्नैक्स ला स्वाद लेना पसंद करेंगे। हैल्दी स्नैक्स के तौर पर नाचोज (Nachos) एक बेहतरीन विकल्प बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।

नाचोज (Nachos) बनाने की सामग्री

- 1 कप गेंहू का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1/2 छोटी टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटी टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल

नाचोज (Nachos) बनाने की विधि

- नाचोज (Nachos) बनाने के लिए एक बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल , हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- अब आटे को 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय बाद आटे को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें।
- अब आटे की बड़ी लोई बना लें।
- अब लोई को चौकोर आकार में बेल लें।
- किसी चाकू की मदद से लोई को चौकोर आकार में काट लें फिर इसे तिकोने शेप में काट लें।
- अब काटें की मदद से बीच-बीच में निशान कर दें।
- इसी तरह से सारी लोई बेल कर काट लें।
- अब मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल के गर्म होते ही नाचोज (Nachos) डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- इसी तरह सारे नाचोज (Nachos) तलकर प्लेट में निकाल लें।
- तैयार है क्रिस्पी स्वादिष्ट नाचोज (Nachos)।
- इन्हें टोमेटो सालसा, चटनी के साथ सर्व करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।