आर्थिक तंगी से हैं परेशान, तो ऐसे करें मिश्री के उपाय
जीवन की यात्रा में सफलताएं और समस्यायें कदम कदम पर व्यक्ति खुशी और गम देती है। मनचाहे लक्ष्यों को पाने क लिए जब अथक परिश्रम के बाद भी सफलताएं नहीं मिलती तो ज्योतिष शास्त्र में कई सरल उपाय बताएं गए है। इन आसान उपाय को…
जीवन की यात्रा में सफलताएं और समस्यायें कदम कदम पर व्यक्ति खुशी और गम देती है। मनचाहे लक्ष्यों को पाने क लिए जब अथक परिश्रम के बाद भी सफलताएं नहीं मिलती तो ज्योतिष शास्त्र में कई सरल उपाय बताएं गए है। इन आसान उपाय को अपनाकर व्यक्ति सफलता की सीढ़ियां चढ़ने लगता है। मुहं में मिठास घोलने वाली मिश्री (Mishri) के उपाय अचूक है। आइये जानते है सफलता के इसका उपयोग कैसे करना है।
मिश्री (Mishri) के उपाय
धार्मिक मान्यता के अनुसार, मां लक्ष्मी को मिश्री सबसे प्रिय है। मां लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद मिश्री का भोग लगाएं। इसके बाद लोगों में प्रसाद बांट दें। कहा जाता है कि ऐसा करने से परिवार के सदस्यों के बीच खुशियां बढ़ती हैं और मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।
हो जाता है दूर शनि दोष
अगर आप शनि के बुरे प्रभाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो मिश्री (Mishri) की मदद से इससे छुटकारा पा सकते हैं। सनातन धर्म में शनिवार का दिन भगवान शनिदेव को समर्पित है इसलिए इस दिन चींटियों को मिश्री खिलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से शनि दोष दूर हो जाता है।
तुलसी दल में मिश्री (Mishri) मिलाकर भोग लगाएं
अगर आप अपना मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं तो मंदिर में भगवान कृष्ण और श्री राधा जी की पूजा करें और फूलों की माला चढ़ाएं। इसके बाद तुलसी दल में मिश्री मिलाकर भोग लगाएं। कहा जाता है कि इस उपाय को करने से मनचाहा जीवनसाथी मिलता है।
नौकरी संबंधी परेशानियां दूर हो जाती है
कामकाज में आ रही परेशानियों से छुटकारा पाने और मनचाही नौकरी पाने के लिए बुधवार के दिन अपनी श्रद्धानुसार मिश्री का दान करें और कपूर जलाकर उस पर थोड़ी मिश्री (Mishri) डाल दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को जीवन में शुभ फल मिलते हैं और नौकरी संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
