पॉजिटिव एनर्जी बढ़ाने के लिए करें ये उपाय, घर में होगा सुख-समृद्धि का वास
कई बार लाख कोशिशों के बावजूद काम में सफलता हासिल नहीं होती है। मन बुझा-बुझा सा रहता है और सेहत भी नासाज रहती है। हो सकता है यह आपके घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव हो। घर की एनर्जी का असर जीवन पर भी देखा जा सकता…
कई बार लाख कोशिशों के बावजूद काम में सफलता हासिल नहीं होती है। मन बुझा-बुझा सा रहता है और सेहत भी नासाज रहती है। हो सकता है यह आपके घर में मौजूद नेगेटिव एनर्जी का प्रभाव हो। घर की एनर्जी का असर जीवन पर भी देखा जा सकता है। आइए फेंगशुई शास्त्र के अनुसार जानते हैं, घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) बढ़ाने के कुछ आसान उपाय-
घर में पॉजिटिव एनर्जी (Positive Energy) बढ़ाने के लिए करें ये उपाय
फव्वारा-
फेंग शुई विद्या के अनुसार, घर में पानी का फव्वारा रखना बेहद शुभ माना जाता है। पानी का फव्वारा रखने से घर में एनर्जी को बैलेंस करने मे मदद मिलती है। बस ध्यान रखें फव्वारे का पानी साफ व बेहता रहे। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर हो सकती है। इसे उत्तर दिशा में रखें।
चीनी सिक्के-
फेंग शुई विद्या में चीनी सिक्कों का काफी महत्व है। माना जाता है इन सिक्कों को लाल रंग के कपड़ें में बांधकर टांगने से नेगेटिव एनर्जी दूर होती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।
जेड प्लांट-
जेड प्लांट काफी लकी माना जाता है। मान्यता है इस पौधे को घर के एन्ट्रेंस पर रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है और नेगेटिव एनर्जी दूर होती है। न केवल ये पौधा ऑक्सीजन बढ़ाएगा बल्कि सुख-समृद्धि में वृद्धि भी करेगा।
फिश एक्वेरियम-
अगर आप आर्थिक रूप से कमजोर हैं तो अपने घर में फिश एक्वेरियम ले आएं। घर में फिश एक्वेरियम रखने से पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता है साथ ही धन से जुड़ी दिक्कतें भी कम होने लगती हैं।
फेंगशुई मेंढक-
फेंगशुई विद्या के अनुसार, घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखना बेहद शुभ माना जाता है। घर में तीन टांगों वाला मेंढक रखने से घर की समृद्धि बरकरार रहती है। ज्यादातर मेन डोर के सामने फेंगशुई मेंढक को रखना चाहिए। इस बात का ध्यान रखें की मेंढक का मुख घर की ओर हो। यह धन को आकर्षित करने के लिए शुभ माना जाता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
