24 घण्टे ऑनलाइन

लंबे बालों के लिए ऐसे करें करी पत्ते का इस्तेमाल

करी पत्ता (Curry Leaves) का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाने में ही इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसके साथ-साथ यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। करी पत्ता…

24GhanteOnline
February 16, 2025
2 min read

करी पत्ता (Curry Leaves) का इस्तेमाल सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए तड़का लगाने में ही इस्तेमाल किया जाता है। जो सेहत के लिए काफी अच्छी मानी जाती हैं। इसके साथ-साथ यह सेहत के लिए भी काफी अच्छी मानी जाती है। करी पत्ता में मौजूद पोषक तत्व बालों (Hair) के झड़ने और पतले होने को रोकते हैं। इसमें अमीनो एसिड भी पाया जाता है जो स्कैल्प को मजबूत करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं।

करी पत्ता में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, बी, सी और ई  पाया जाता है जो आपके स्कैल्प को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। इससे आपके बाल लंबे और घने होते हैं। इसके अलावा इसमें पाया जाने वाला  एंटीऑक्सीडेंट गुण मुक्त कणों को बेअसर करते हैं और आपके बालों को स्वस्थ और मजबूत रखते हैं। जानिए कैसे करे इसका इस्तेमाल।

करी पत्ता (Curry Leaves) और दही


मुट्ठी भर करी पत्ता को 3 बड़े चम्मच दही डालकर ग्राइंड कर लें। इसके बाद इस हेयर मास्क को बालों की स्कैल्प पर अच्छी तरह से लगा लें। करीब 30 मिनट लगा रहने के बाद साफ पानी और शैंपू से बालों को धो लें।

करी पत्ता (Curry Leaves) और नारियल तेल का इस्तेमाल


करी पत्ता के अलावा नारियल तेल भी बालों के लिए काफी लाभदायक होता है। यह बालों को मजबूत बनाने के अलावा पोषण के साथ-साथ उन्हें नमी प्रदान करते हैं। इसके लिए एक बाउल या पैन में नारियल तेल डालकर गर्म करें इसके बाद इसमें करी पत्ता डालकर कम से कम 4 मिनट गर्म करें। जिससे पत्तियों को पोषक तत्व तल में आसानी से मिल जाए। अब इस तेल को बालों को स्कैल्प में अच्छी तरह से लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 1 घंटा बाद बालों को शैंपू और पानी से धो लें।

पेस्ट के रूप में


करी पत्ता को ग्राइंडर में डालकर पीस लें।  इसके अलावा आप चाहे तो करी पत्ता को सुखाकर पाउडर बना लें। जब लगाना हो तब एक बाउल में पाउडर में पानी मिलाकर पेस्ट बना सकते हैं। इसे बालों की जड़ों में अच्छी तरीके से लगा लें। कम से कम आधा घंटे लगा रहने के बाद धो लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।