24 घण्टे ऑनलाइन

सॉफ्ट ड्रिंक से आएगी बालों में शाइन, जानें इस्तेमाल का तरीका

मुलायम और शाइनी बाल (Shiny hair) हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल के समय में घने और मुलायम बाल बहुत ही कम महिलाओं के हैं। अधिकतर महिलाएं पतले और बेजान बालों से परेशान हैं। पतले और बेजान बालों में किसी भी तरह का…

24GhanteOnline
May 14, 2025
2 min read

मुलायम और शाइनी बाल (Shiny hair) हर महिला की चाहत होती है। लेकिन आजकल के समय में घने और मुलायम बाल बहुत ही कम महिलाओं के हैं। अधिकतर महिलाएं पतले और बेजान बालों से परेशान हैं।

पतले और बेजान बालों में किसी भी तरह का हेयरस्टाइल कैरी नहीं किया जा सकता है। घने और मजबूत बालों के लिए महिलाएं क्या क्या नहीं करती हैं। हेयर ट्रीटमेंट के साथ साथ घरेलू चीजों का इस्तेमाल करती हैं।

वहीं महिलाएं इन दिनों हेल्दी और मुलायम बालों के लिए कोला कि इस्तेमाल कर रही हैं। चलिए जानते हैं कैसे कोका कोला आपके लिए बालों के लिए है फायदेमंद।

शाइनी बालों के लिए कोला से करें हेयर वॉश

घने और शाइनी बालों के लिए आप कोका कोला का इस्तेमाल कर सकते हैं। कोला से हेयर वॉश करने से बाल वॉल्यूमिनस और शाइनी बन जाते हैं। माइल्ड शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद एक गिलास कोला अपे बालों पर रिंस करें। उसके बाद साफ पानी से वॉश कर लें। इससे आपके बालों में शाइन आएंगी वहीं फ्रिजी बाल भी कम हो जाएंगे। कोला का इस्तेमाल करने से बालों में वॉल्यूम देखने को मिलता है।

कोका कोला का इस्तेमाल कर बालों से निकाले च्यूंगम

क्या आप जानते हैं कोका कोला का इस्तेमाल कई तरीको से किया जा सकता है। कोला की मदद से चाय के बर्तन समेत कई चीजों को साफ किया जा सकता है। कोला में मौजूद केमिकल कई चीजों को साफ करने में मदद करता है। बालों में फंसी च्यूंगम को हटाने के लिए कोका कोला काफी असरदार है। बच्चों के बालों से च्यूंगम को हटाने के लिए आप कोला कि इस्तेमाल कर सकते हैं। च्यूंगम में फंसे बालों में कोला डालकर कुछ देर छोड़ दें। इसके बाद च्यूंगम बालों से आसानी से निकल जाएगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।