पूजा में करें कपूर का इस्तेमाल, हो जाएंगे मालामाल
हम सभी अपने घरों में सुबह-शाम भगवान की आरती करते हैं। इसमें हम कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं जिसमें से कपूर (Camphor) बेहद अहम मानी गई है। पूजा के समय कपूर जलाने की प्रथा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। ज्योतिष के…
हम सभी अपने घरों में सुबह-शाम भगवान की आरती करते हैं। इसमें हम कई चीजों का इस्तेमाल भी करते हैं जिसमें से कपूर (Camphor) बेहद अहम मानी गई है। पूजा के समय कपूर जलाने की प्रथा प्राचीन समय से ही चली आ रही है। ज्योतिष के अनुसार, घर में कपूर जलाने से घर का वातावरण शुद्ध हो जाता है। आज हम अपने पाठकों को बताएंगे कि घर पर कपूर जलाने से आप कैसे मालामाल हो सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी से।
ज्योतिषाचार्य दयानंद शास्त्री जी के अनुसार, कई लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि उन्हें देवदोष और पितृदोष है। ऐसे में अगर आप घर में सुबह, शाम और रात में घी से भिगोया हुआ कपूर जलाएं और शौचालय और बाथरूम में कपूर की 2-2 टिकियां रख दें, तो साथ ही देवदोष और पितृदोष का शमन होता है।
राहू, केतू और शनि के कारण ही आकस्मिक घटना या दुर्घटना होती है। यही नहीं, हमारी तंद्रा और क्रोध भी कई बार दुर्घटना का कारण बनती है। ऐसे में अगर आप रात को सोने से पहले कपूर जलाएंगे तो आपके लिए काफी लाभदायक साबित होगा। इसके अलावा आप रात को हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद भी कपूर को जला सकते हैं, इससे भी आकस्मिक घटना की परेशानी से निजात मिलती है।
वास्तुशास्त्र के अनुसार, अगर कई कोशिशों के बाद भी आपका कोई काम नहीं बन हो या आपका कोई काम नहीं बन पा रहा हो तो आप चांदी की कटोरी में लगातार लौंग और कपूर जलाएंगे तो आपके सभी रुके हुए काम बनेंगे। साथ ही धन की कमी भी नहीं रहेगी। कई बार वास्तुदोष के कारण घर में शांति नहीं रहती है। वहीं, काम में भई घाटा होता रहता है। ऐसे में अगर आप वास्तुदोष को हटाने के लिए या फिर नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति चाहते हैं तो आप अपने घर या दुकान में कपूर की गोलियां रख सकते हैं। इससे आपके घर में धन का लाभ भी मिलता है।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के लिए हर रोज सुबह-शाम घी में भिगोया हुआ कपूर जलाएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास नहीं रहता है। वहीं, भाग्य चमकाने के लिए आप 12 साबूदाने को कपूर के साथ जला दें। अगर यह काम बृहस्पतिवार को किया जाए तो ज्यादा शुभ होता है। धनी की कमी को दूर करने के लिए रात को रसोई समेटने के बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
