24 घण्टे ऑनलाइन

बालों को खूबसूरत बनाने के लिए ऐसे करें इसका इस्तेमाल, रिजल्ट हैरान कर देगा

बालों (Hair) को घना लंबा और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती हैं। पर इनमें मौजूद केमिकल से बालों को साइड इफेक्ट हो सकता है। आप बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं।…

24GhanteOnline
October 13, 2025
1 min read

बालों (Hair) को घना लंबा और चमकदार बनाने के लिए महिलाएं तमाम तरह के हेयर केयर प्रोडक्टों का इस्तेमाल करती हैं। पर इनमें मौजूद केमिकल से बालों को साइड इफेक्ट हो सकता है। आप बालों में एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ बाल खूबसूरत होंगे बल्कि तमाम समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।


अगर आपके बालो (Hair)  की ग्रोथ धीमी है तो इसे बढ़ाने के लिए बालों में एलोवेरा जेल के साथ बादाम का तेल लगा सकती हैं। बालों में एलोवेरा जेल के साथ बादाम का तेल मिलाकर लगाने से ग्रोथ बढ़ती है। आप चाहे तो एलोवेरा जेल में नारियल का तेल मिलाकर भी लगा सकती हैं।

इसे बालों (Hair) की स्कैल्प में हल्के हाथों से मालिश करते हुए लगाएं। एक से दो घंटे तक लगा रहने दे। फिर शैंपू से हेयर वॉश कर लें। इसके अलावा एलोवेरा जेल में अरंडी का तेल और मेथी का पेस्ट तैयार करके लगा सकती है। यह हेयर मास्क तमाम समस्याओं से छुटकारा दिला सकता है।

इसे बनाने के लिए एक कप एलोवेरा जेल में दो चम्मच मेथी पाउडर और अंरडी का तेल मिलाकर बालों में लगा लें। फिर एक से दो घंटे के बाद शैंपू कर लें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।