24 घण्टे ऑनलाइन

भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारतीय लुक में JD वांस के बच्चों ने जीत लिया दिल

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) अपने परिवार के साथ चार दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आए हैं, जहां उनके परिवार ने भारतीय रंग में ढलकर सभी का ध्यान खींचा। खासतौर पर उनके तीनों बच्चे जब पारंपरिक भारतीय परिधानों…

24GhanteOnline
April 21, 2025
2 min read
भारत पहुंचे अमेरिकी उपराष्ट्रपति, भारतीय लुक में JD वांस के बच्चों ने जीत लिया दिल

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) अपने परिवार के साथ चार दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आए हैं, जहां उनके परिवार ने भारतीय रंग में ढलकर सभी का ध्यान खींचा। खासतौर पर उनके तीनों बच्चे जब पारंपरिक भारतीय परिधानों में नजर आए, तो सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें वायरल हो गईं।

दिल्ली एयरपोर्ट पर जेडी वेंस का विशेष विमान उतरा, जहां पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और उनके परिवार का हवाई अड्डे पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान अमेरिकी उपराष्ट्रपति के स्वागत के लिए केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एयरपोर्ट पर मौजूद रहे।

पालम एयरपोर्ट पर जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस (JD Vance) का विशेष विमान उतरा और वेंस बाहर निकले तो प्रोटोकॉल के तहत सब कुछ वैसा ही था जैसा किसी विदेशी मेहमान के आने पर होता है।

US के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस परिवार संग पहुंचे दिल्ली, अश्विनी वैष्णव ने  किया स्वागत, कुछ देर में जाएंगे अक्षरधाम मंदिर

इस मौके पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति (JD Vance) को एयर पोर्ट पर औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। वेंस अर्थव्यवस्था, व्यापार और भूराजनीतिक संबंधों पर बातचीत के लिए नई दिल्ली में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वेंस 13 सालों में भारत की यात्रा करने वाले पहले अमेरिकी उपराष्ट्रपति हैं।

JD वांस की पत्नी उषा वांस भारतीय संस्कृति से गहराई से जुड़ी हैं और यही झलक उनके बच्चों में भी देखने को मिली। जैसे ही JD वांस का परिवार विमान से उतरा, उनके तीनों बच्चे पारंपरिक कुर्ता-पाजामा और लहंगे में नजर आए। भारतीयों के बीच इसने एक खास जुड़ाव पैदा किया और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें खूब पसंद की जा रही हैं।

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या, इस हाल में मिला शव


पिछले एक दशक में किसी भी मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति (JD Vance) की भारत यात्रा नहीं हुई है। इससे पहले 2013 फरवरी में तत्कालीन उपराष्ट्रपति और बाद में राष्ट्रपति बने जो बाइडन भारत आए थे। उपराष्ट्रपति वेंस की यात्रा को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा एक अहम राजनयिक मिशन के रूप में देखा जा रहा है। जेडी वेंस एक तरीके से भारत के दामाद भी है, क्योंकि उनकी पत्नी ऊषा भारत से ताल्लुक रखती हैं। वेंस के साथ उनकी पत्नी उषा के साथ बेटे इवान (7 साल), विवेक (4 साल) और 2 साल की बेटी मिराबेल भी भारत आए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…