24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रंप का एक और चौकाने वाला ऐलान, भारत पर भी लगाए टैरिफ

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है, जिससे भारत सहित कई देशों की नींद उड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि 2 अप्रैल से अमेरिका अपने ज्यादातर व्यापारिक साझेदारों, जिसमें भारत…

24GhanteOnline
March 5, 2025
2 min read

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक बड़ा और चौंकाने वाला ऐलान किया है, जिससे भारत सहित कई देशों की नींद उड़ सकती है। उन्होंने कहा है कि 2 अप्रैल से अमेरिका अपने ज्यादातर व्यापारिक साझेदारों, जिसमें भारत भी शामिल है, पर पारस्परिक टैरिफ (प्रतिशुल्क) (Reciprocal Tariffs) लगाएगा।

ट्रम्प का मानना है कि ये देश अमेरिका के साथ “अनुचित व्यापार नीतियाँ” अपनाते आए हैं, और अब समय आ गया है कि अमेरिका इसका जवाब दे। अपने पहले संयुक्त संबोधन में अमेरिकी कांग्रेस के सामने ट्रम्प ने गहरे असंतोष के साथ कहा, “दूसरे देश दशकों से हमारे खिलाफ टैरिफ (Reciprocal Tariffs) का इस्तेमाल करते रहे हैं। अब हमारी बारी है। यूरोपीय संघ, चीन, ब्राजील, भारत और कई अन्य देश हमसे कहीं ज्यादा टैरिफ वसूलते हैं, जितना हम उनसे लेते हैं। यह बेहद अन्यायपूर्ण है।”

2 अप्रैल से लागू होंगे टैरिफ (Reciprocal Tariffs) 


उन्होंने भारत को निशाना बनाते हुए खास तौर पर कहा, “भारत हमसे 100 प्रतिशत टैरिफ लेता है। यह व्यवस्था अमेरिका के लिए कभी भी ठीक नहीं रही। अब 2 अप्रैल से हम पारस्परिक टैरिफ (Reciprocal Tariffs) लागू करेंगे। वे हमसे जितना टैक्स लेंगे, हम भी उनसे उतना ही लेंगे। अगर वे गैर-मौद्रिक तरीकों, जैसे सख्त नियमों या प्रतिबंधों से, हमें अपने बाजार में घुसने से रोकते हैं, तो हम भी ऐसी ही बाधाएँ खड़ी कर उन्हें हमारे बाजार से बाहर रखेंगे।” ट्रम्प का यह बयान भारत जैसे देशों के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है, क्योंकि इससे व्यापार पर भारी असर पड़ेगा।

राष्ट्रपति ने जोश भरे अंदाज में यह भी दावा किया कि इस कदम से अमेरिका “खरबों-खरब डॉलर कमाएगा और ऐसे रोजगार पैदा करेगा, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।”

भारत से हारने के बाद स्टीव स्मिथ का बड़ा एलान, वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास


उन्होंने कहा, “हम दशकों से हर देश द्वारा ठगे जाते रहे हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा।” उनका यह संदेश साफ है कि अमेरिका अब अपनी आर्थिक ताकत का इस्तेमाल कर दुनिया में व्यापारिक संतुलन लाना चाहता है। भारत के लिए यह नीति नई चुनौतियाँ ला सकती है, क्योंकि अमेरिका उसका एक बड़ा व्यापारिक साझेदार है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

भूटान में ग्लेशियर झील फटी, पश्चिम बंगाल और असम में बाढ़ का खतरा

भूटान के गासा जिले में गुरुवार रात शिंताफू झील से ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) के बाद बाढ़ में भारी नुकसान हुआ है। पानी के तेज बहाव में गासा का मशहूर गर्म पानी का कुंड ‘गासा त्शाचु’ पूरी तरह बह गया। वहीं,…

दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर, 10 की मौत

स्पेन में बुधवार को दो हाई स्पीड ट्रेनों के बीच टक्कर हो गई। यह हादसा राजधानी मैड्रिड को दक्षिणी क्षेत्र अंडालूसिया से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हुआ। क्षेत्रीय सरकार के एक सूत्र के मुताबिक, दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों…

कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, UAE ने ‘ऑर्डर ऑफ जायद II’ से नवाजा

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार और फ्लाईदुबई विमान के अन्य क्रू सदस्यों को उनकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया है। 30 सितंबर को विमान में हुई एक गंभीर घटना के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए…

फिलीपींस में दो ट्रेनर विमान क्रैश, चार पायलटों की मौत

मनीला: फिलीपींस एयर फोर्स के लिए 23 अक्टूबर का दिन दुखद रहा। बातांगास प्रांत के लिपा सिटी स्थित फर्नांडो एयर बेस पर ट्रेनिंग फ्लाइट के दौरान दो SF-260 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गए। इस हादसे में चार पायलटों की मौत हो गई।…